Naagin फेम Mahek Chahal 4 दिन वेंटिलेटर पर रही, एक्ट्रेस ने खुद दी हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस ने खुद की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि मुझे निमोनिया हुआ है। 2 जनवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने से मैं बेहोश हो गई और नीचे गिर पड़ी। इसके बाद मुझे 4 दिन तक आईसीयू में ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर रखा गया

Mahekk Chahal Health Update: नागिन फेम एक्ट्रेस महक चहल (Mahek Chahal) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महक को मुंबई के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें 4 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया। महक कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हैं इसलिए वह अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। उनकी हेल्थ का अपडेट सामने आते ही फैंस बेहद खुश हो गए।

एक्ट्रेस ने खुद की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि उन्हें निमोनिया हुआ है। 2 जनवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने से मैं बेहोश हो गई और नीचे गिर पड़ी। इसके बाद मुझे 4 दिन तक आईसीयू में ऑक्सीजन वेंटिलेटर पर रखा गया। मेरा ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो गया था। मेरे सीने में दर्द हो रहा था। मैं सांस भी नहीं ले पा रहीं थी। अस्पताल में मेरा सीटी स्कैन भी किया गया। मैं अभी भी अस्पताल में भर्ती हूँ। अस्पताल में 8 दिन हो गए हैं। हालाँकि अब मैं नॉर्मल वार्ड में हूँ। मेरी हालत अब बेहतर है। ऑक्सीजन का स्तर अभी भी ऊपर और नीचे होता रहता है। मेरे फेफड़े संक्रमित हो गए थे।

महक ने बताया कि वह लगातार सफर कर रही थी। दिल्ली में भी ठंड लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे उन्हें लगा कि उन्हें ठंड लग गई होगी। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं बहुत डरी हुई थी क्योंकि मेरी लाइफ में ऐसा कभी नहीं हुआ था। मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जब भी मैं सांस लेती थी, मुझे सीने में दर्द होता था। उस समय मैं सोच रहीं थी कि मेरे साथ क्या हो रहा है। मुझे कुछ समझ मेँ नहीं आया।

महक टीवी इंडस्ट्री की बहुत मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ उन्होंने बिग बॉस 5 और खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया था। वर्तमान में महक नागिन के छठे सीजन में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

ये भी पढ़े : Aashiqui Girl Anu Aggarwal की इस बड़ी ग़लती ने उन्हे स्टारडम से कर दिया था दूर

ताज़ा ख़बरें