Bigg Boss 15 के घर में दिखेगा Mouni Roy का सिजलिंग परफॉर्मेंस, देखिए पूरा वीडियो

'बिग बॉस 15' के ग्रैंड प्रीमियर में मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नज़र आएंगी। शो से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री का ग्लैमरस अंदाज फैंस का दिल लूट रहा है।

Mouni Roy’s Sizzling Dance Performace: ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) के ग्रैंड प्रीमियर (Grand Premiere) में मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नज़र आएंगी। शो से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री का ग्लैमरस अंदाज फैंस का दिल लूट रहा है। हालांकि, उनके मन में ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर मौनी ‘बिग बॉस’ के जंगल में कौन सी आफत लेकर आ रही हैं!

इस वीडियो में मौनी रॉय (Mouny Roy Dance Video) ‘रात का नशा अभी’ गाने पर खूबसूरत डांस कर रही हैं। उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- ‘बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर में मौनी रॉय भी चलाएंगी अपनी कातिल अदाओं का जादू!’

ये भी पढ़े: Exclusive : जानिए Vidhi Pandya ने क्या कहा Bigg Boss 15 के घर में जाने से पहले

ताज़ा ख़बरें