लाल साड़ी पहनकर Mouni Roy ने अपने कातिलाना हुस्न से जीत लिया सबका दिल, अदाएं देख फैन्स हुए मदहोश

मौनी रॉय ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह लाल साड़ी पहनें नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय का लुक बहुत ही बोल्ड नजर आ रहा हैं। देखिये एक्ट्रेस का शानदार लुक

Mouni Roy Bold Photos: टेलीविजन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्सर अपने लुक को लेकर लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। आएदिन मौनी को एक नए अवतार में स्पॉट किया जाता हैं। एक्ट्रेस का वेस्टर्न लुक हो या इंडियन लुक, उनके हर लुक को पसंद किया जाता हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जिसकी वजह से वो फैंस के दिल के काफी करीब भी है। अक्सर मौनी अपने नए-नए फोटोशूट से फैंस का दिल घायल करती रहती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर मौनी ने फैंस का दिल जीता हैं। मौनी ने लाल साडी में कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो अब काफी वायरल भी हो रही हैं।

दरअसल हाल ही में मौनी रॉय (Mouni Roy Saree Photos) ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह लाल साड़ी पहनें नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय का लुक बहुत ही बोल्ड नजर आ रहा हैं। जिसे देखकर फैंस घायल हो गए हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर अबतक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही कमेंट्स की भी बरसात जारी हैं।

मौनी रॉय (Mouni Roy Bold Photos) ने इस रेड कलर की साड़ी को क्लोदिंग ब्रैंड Vvani से ख़रीदा है जिसकी कीमत करीबन 45 हजार है, इस साड़ी को बनाने में साटन जैसे फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। तस्वीरो में आप देख सकते है मौनी रॉय ने जो साड़ी पहनी है वो प्लेन तो है लेकिन उसका ब्लाउज बहुत ही हैवी है, जो दिखने में भी काफी सुंदर लग रहा हैं।

मौनी रॉय (Mouni Roy Movies) ने अपने इस ग्लैमरस लुक को कम्पलीट करने के लिए बालों को खुला रखा हैं और कान में हैवी एअरिंग पहनी हैं। जो उन्हें रॉयल लुक दे रहा है। एक्ट्रेस के माथे पर लगी बिंदी उनके लुक पर 4 चाँद लगा रही हैं। बता दे, आने वाले दिनों में मौनी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र में अहम भूमिका में नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म से उनका लुक रिलीज किया गया था जिसे देखकर ये साफ पता चल रहा हैं कि एक्ट्रेस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी, जसिका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं।

ये भी पढ़ें: Karan Kundrra और Tejasswi Prakash के रोमांटिक गाने Baarish ने जीता फैंस का दिल

ताज़ा ख़बरें