टीवी एक्‍टर Mohit Malik और Addite बने पेरेंट्स, घर आया नन्हा मेहमान, देखे तस्वीर

टीवी सीरियल 'कुल्‍फी कुमार बाजेवाला' (Kulfi Kumar Bajewala) के लीड एक्‍टर मोहित मलिक (Mohit Malik) के घर खुशियों ने दस्‍तक दी है। मोहित और अदिति (Addite Malik) के घर बेटे का जन्‍म हुआ है।

Mohit Malik-Addite Malik blessed with a baby boy: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने सबको हिलाकर रख दिया हैं। देश के हर शहर से कई अनचाहे किस्से सुनने को मिल रहे है। वही अब इस बीच एक खुशखबरी सामने आ रही हैं। दरअसल आज यानी 29 अप्रैल को टीवी सीरियल ‘कुल्‍फी कुमार बाजेवाला’ (Kulfi Kumar Bajewala) के लीड एक्‍टर मोहित मलिक (Mohit Malik) के घर खुशियों ने दस्‍तक दी (Mohit-Addite Malik blessed with baby boy) है। मोहित और अदिति (Addite Malik) के घर बेटे का जन्‍म हुआ है। मोहित और अद‍िति ने एक तस्‍वीर साझा कर अपने घर आई इस खुशी का इजहार दुनिया के सामने क‍िया है। आपको बता दे, यह दोनों एक्‍टर पहली बार मम्‍मी-पापा बने हैं। जिनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं।

मोहित (Mohit Malik) ने अदिति (Addite Malik) का हाथ थामे एक तस्‍वीर साझा की है, ज‍िसके बैकड्रॉप में उनका नन्‍हा बेटा नजर आ रहा है। वहीं अदिति ने भी एक तस्‍वीर साझा की है। दोनों ने अपनी तस्‍वीरी के साथ कैप्‍शन ल‍िखा है,’डियर यूनिवर्स, इस आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। वो आधी रात को उठकर रोना…बेबी के साथ और भी इस तरह की जो चीजें आती हैं, उनके लिए शुक्रिया। अपनी दुनिया में छोटे से बेबी बॉय को वेलकम करके बहुत खुश हैं। यह बेबी सच में जादू है। अब हम 2 से 3 हो गए।’

ये भी पढ़े: Gurmeet-Debina ने किया आग्रह: COVID 19 से जो लोग रिकवर हो चुके हैं, वे अपना प्लाज्मा करें डोनेट

Mohit Malik-Addite Malik blessed with a baby boy

बता दें कि अद‍िति और मोहित (Mohit Malik) की पहली मुलाकात सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्‍हन’ के दौरान हुई थी। इसी शो के सेट से दोनों की दोस्‍ती बढ़ी और फिर प्‍यार हो गया। चार साल डेट करने के बाद दोनों ने 1 द‍िसंबन 2010 में शादी की थी। अब शादी के 10 साल बाद ये दोनों पहली बार पैरेंट्स बने हैं। दोनों काफी खुश भी हैं।

ताज़ा ख़बरें