Good News: कृतिका सेंगर और निकितिन धीर के घर गुंजी किलकारी, बच्ची का हुआ जन्म

कृतिका सेंगर और निकितिन धीर के घर एक बच्ची का आगमन हुआ हैं। दोनों अब एक बच्ची के पेरेंट्स बन गए हैं।

Kratika Sengar and Nikitin Dheer blessed with a baby girl: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका सेंगर, जिन्हें आखिरी बार छोटी सरदारनी में देखा गया था, और उनके अभिनेता पति निकितिन धीर के घर बच्ची का जन्म हुआ हैं। दोनों अब एक बच्ची के पेरेंट्स बन गए है। बच्ची का जन्म आज सुबह (12 मई, गुरुवार) को हुआ है। बता दे दोनों ने पहली बार माता-पिता बनने का सुख हासिल किया हैं।

कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने साल 2014 में शादी की थी। जिसके बाद अभी पिछले नवंबर महीने में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। ये कपल अपने पहले बच्चे के लिए बेहद उत्साहित थे। तस्वीरें शेयर कर दोनों ने अपने फैंस के साथ अपनी ज़िन्दगी की ये ख़ास खबर शेयर की थी।

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill: शहनाज गिल के नए फोटोशूट को देख हटा नहीं पाएंगे आपकी निगाहे, तपती धुप में एक्ट्रेस ने कराया कूल फोटोशूट 

ताज़ा ख़बरें