Karan Kundrra ने अपनी लेडी लव Tejasswi Prakash को बताया ‘क्वीन’, शेयर की रोमांटिक फोटो

करण कुंद्रा ने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर अपनी लेडी लव को क्वीन बताया है। टीवी इंडस्ट्री की फेवरेट जोड़ी में करण और तेजस्वी का नाम आता है

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी राज कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) सभी के फेवरेट कपल हैं। फैंस इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। उनके क्यूट मोमेंट्स दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। मीडिया के सामने इस कपल ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है। फैंस अपने फेवरेट कपल के बारे में जानने के लिए बेताब हैं। इनकी लव स्टोरी बिग बॉस के घर से शुरू हुई थी। करण और तेजस्वी अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ दो रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में करण तेजस्वी को किस कर रहे हैं। तस्वीर शेयर करने के साथ ही करण ने कैप्शन दिया, ‘मेरी रानी, आपके शासन के एक साल की बधाई… एक ऐसे युग की जय हो, जो अभी आना बाकी है।@itsmetejasswicome’ इस पोस्ट में करण ने अपनी लेडी लव तेजस्वी प्रकाश को ‘क्वीन’ कहा है। करण ने अपने पोस्ट में अपनी लेडी लव को दो बड़ी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है।

करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस 15 जितने और नागिन 6 बड़ा शो मिलने की खुशी में बधाई दी है। पिछले साल जनवरी में तेजस्वी प्रकाश को शो नागिन 6 मिला था और उन्होंने बिग बॉस 15 का सीजन जीता था। बता दें कि बिग बॉस में करण और तेजस्वी की लव स्टोरी शुरू हुई थी। बिग बॉस के घर में दोनों का काफी झगड़ा देखने मिला था। लेकिन बाद में उनकी दोस्ती हुई और ये प्यार में बदल गई।

करण और तेजस्वी एक साथ काफी समय बिताते हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। मीडिया और पैपराजी के सामने दोनों एक-दूसरे के बारे में खूब बातें करते हैं और अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश का नागिन 6 शो जल्द ही खत्म होने वाला है। वहीं करण कुंद्रा का शो इश्क में घायल का प्रसारण शुरू होने वाला है। करण ने एम टीवी के कई शो को होस्ट भी किया है। उन्होंने सनी लियोन के साथ भी कई शोज भी किए हैं।

ये भी पढ़े: Shraddha Arya ने Shah Rukh Khan और Kajol के इस गाने पर बनाया वीडियो

ताज़ा ख़बरें