Exclusive: रणविजय के बिना रोडीज को इमेजिन नहीं किया जा सकता, कहा करण कुंद्रा ने

बिग बॉस के बाद करण कुंद्रा ने रणविजय सिंह के एमटीवी रोडीज को छोड देने पर जताई निराशा। बिना रणविजय के रोडीज को इमेजिन नहीं किया जा सकता। जानिये पूरी बात...

Karan On Rannvijay Quitting Roadies: अभिनेता करण कुंद्रा ने रणविजय सिंह (Rannvijay Singha) के रोडीज को छोड़ देने पर जताई निराशा। कहां रणविजय सिंह ने रोडीज जैसे रियलिटी शो को जिया है। दरअसल हाल ही में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) संग लहरें नेटवर्क में खास बातचीत की। इस बातचीत के दौरान करण ने निराशा जताई और कहा कि रणविजय के बिना एमटीवी रोडीज (MTV Roadies) को इमेजिन नहीं किया जा सकता। करण ने यभी साफ कर दिया कि उन्हें सोनू सूद (Sonu Sood) से दिक्कत नहीं है। पर रणविजय के रोडीज को छोड़ देने से शो पर असर जरूर होगा। इसी के साथ रणविजय को करण ने देश के नौजवानों के लिए प्रेरणा बताया।

करण कुंद्रा ने कहा, “इतने लंबे समय से रोडीज मैं जज होने के नाते मैं रणविजय के बिना शो को इमेजिन नहीं कर सकता। इसलिए नहीं कि रणविजय ने इस शो को 17 या 18 साल दिया हैं। बल्कि इसलिए कि रोडीज जैसे शो पर जितनी शिद्दत, प्यार, और पापुलैरिटी है वह सीधे रणविजय से जुड़ी है। रणविजय ने शो को संभाल कर रखा है। और देश के नौजवानों में शो के प्रति जो उत्साह है, उसके कारण रणविजय और रघु राजीव (Raghu Ram & Rajiv Lakshman) हैं। और यह मैं बोल रहा हूं क्योंकि में उस शो पर खुद रणविजय के साथ काम कर चुका हूं। मैं भावुक हो गया हूं यह सोचकर पर नहीं जानता कि यह क्या हो रहा है, और क्यों हो रहा है।” इसी के साथ करण कुंद्रा ने अंत में इस बात को भी साफ कर दिया कि उन्हें अभिनेता सोनू सूद से कोई भी दिक्कत नहीं है। विस्तार से पूरी बात जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Exclusive: करण कुंद्रा ने अपनी यात्रा, तेजरन और उमर के एविक्शन के बारे में कही यह बात

ताज़ा ख़बरें