Jubin Nautiyal Song: ज़ुबिन नौटियाल का नया गाना ‘कच्चियां – कच्चियां’ हुआ रिलीज

Jubin Nautiyal Song : मस्त नज़रों से गाने के बाद अब सिंगर ज़ुबिन नौटियाल नया गाना लेकर आ गए हैं। इस गाने का नाम है 'कच्चियां -कच्चियां' . इस गाने में करण महरा और इहाना ढिल्लों नजर आ रहे हैं।

Jubin Nautiyal Song: मशहूर सिंगर ज़ुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) आज एक ऐसा नाम बन गए है , जहां उनके गाने अब दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता हो। ज़ुबिन जब भी कोई नया गाना लेकर आते है बेशक वो ऑडियंस के पसंदीदा बन ही जाते हैं। ऐसे में अब सिंगर जुबिन नौटियाल भी अपने फैंन को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में आपको बता दे कि सिंगर जुबिन नौटियाल का नया गाना रिलीज हो चुका हैं। और यह रिलीज के साथ ही खूब धमाल मचा रहा हैं।  जुबिन के इस नए गाना का नाम हैं ‘कच्चियां -कच्चियां’. 

ज़ुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के ‘कच्चियां -कच्चियां’ गाने में एक्टर करण मेहरा, इहाना ढिल्लों और अमरदीप फोगाट नजर आ रहे हैं। यह एक बेहद ही खूबसूरत ट्रैक है जिसे सुन ऑडियंस भी इसे काफी पसंद करेंगे। आपको बता दे कि इस गाने को नवजीत बुट्टूर ने डायरेक्ट किया हैं। वही ज़ुबिन ने इसे अपने सुंदर आवाज दी हैं। बता दे कि यह गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं। बात करे अगर इस गाने कि तो यह गाना तीन लोगों की कहानी को दर्शाता हैं जिसमें लव ट्रैंगल होता हैं। इस गाने को बहुत ही बड़े पैमाने पर शूट किया गया हैं। यह गाना अपने आप में ही बेहद शानदार हैं।  

ज़ुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने यह दूसरी बार करण मेहरा और इहाना ढिल्लों के साथ काम किया हैं। इससे पहले ज़ुबिन ने ‘बेवफा तेरा मासूम चेहरा’ गाने में एक साथ काम किया था। इस गाने को भी ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला। वही अब एक बार फिर इनकी जोड़ी ‘कच्चियां -कच्चियां ‘ गाने के साथ हाजिर हैं। यह गाना  रिलीज होते ही काफी धूम मचा रहा हैं। इसे अभी तक 185k से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वही ज़ुबिन के फैंन्स इस पर कमेंट्स करते नहीं थक रहे हैं। 


ये भी पढ़ें: Kriti Sanon Workout Video: जिम नहीं बल्कि पहाड़ों में जाकर कृति सेनन ने ऐसे किया वर्कआउट 

ताज़ा ख़बरें