Khatron Ke Khiladi 12 के सेट पर Jannat Zubair को आई मुंबई की बारिश की याद

Jannat Zubair Video : रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाडी 12 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही हैं। ऐसे में इस शो में नजर आ रही एक्ट्रेस जन्नत ज़ुबैर को आई मुंबई के बारिश की याद, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Jannat Zubair Video : टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भले ही जन्नत उम्र में काफी छोटी हो मगर पॉपुलैरिटी के मामले में वह बड़ी बड़ी टॉप एक्ट्रेस को देती हैं कड़ी टक्कर। इन दिनों जन्नत ज़ुबैर रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi12) में नजर आ रही हैं। वह इस शो की शूटिंग में भी काफी व्यस्त चल रही हैं। जन्नत ज़ुबैर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में हैं। तो वही एक्ट्रेस कैपटाउन से भी सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए लगातार एक्टिव रहती हैं। आपको बता दे कि इस बीच जन्नत जुबैर को मुंबई की बारिश की याद आई है। और ऐसे में इसका वीडियो में एक्ट्रेस ने कर दिया हैं शेयर। 

दरअसल आपको बता दे कि खतरों के खिलाडी 12 की शूटिंग में काफी व्यस्त होने के बावजूद जन्नत ज़ुबैर (Jannat Zubair) अपने फैन्स के बीच खुद को लेकर क्रेज बरकरार रखने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। आपको बता दे कि कैपटाउन में जन्नत को आ रही हैं मुंबई की याद, जिसे लेकर एक्ट्रेस ने एक  खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है।

बात करें इस वीडियो कि तो इसमें एक्ट्रेस जन्नत रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के सेट पर अपनी वैनिटी वैन में जाती हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसे में वैनिटी में जैसे ही जन्नत अपना टचअप करने के लिए मेकअप ब्रश को अपने हाथों में लेती हैं वैसे ही उनकी नज़र सामने पड़े येलो कलर की छतरी पर जाती है। और तभी इस वीडियो के बैकग्राउंड में टीवी एक्टर शहीर शेख और जैस्मिन भसीन का हालिया रिलीज गाना ‘इस बारिश में’ सुनाई देने लग जाता है। वही फिर इसके साथ ही जन्नत के मुंबई बारिश के फ्लैशबैक विजुअल्स इस वीडियो में दिखने लगते जाते हैं हैं।  

आपको बता दे कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाडी 12 में जन्नत ज़ुबैर (Jannat Zubair) को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। इस शो से जुड़े अकसर उनके वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। बीते दिन ही जन्नत की एक टास्क के दौरान तबियत ख़राब हो गई थी। मगर बाद में वह ठीक हो गई और फिर अपने अंदाज में दर्शकों के सामने हाज़िर हुई। 

ये भी पढ़ें : Khuda Haafiz 2 Review : एक बार फिर बदला लेने के लिए Vidyut Jammwal ने सारी हदें की पार, एक्शन अंदाज ने जीता दर्शकों का दिल

ताज़ा ख़बरें