रील से रियल लाइफ का सफर : जब टीवी कलाकारों ने असल मै जीती प्यार की जंग

टीवी की मशहूर जोडिया जिन्होंने परदे पर खूब रोमांस करने के बाद, रियल लाइफ में भी एक-दूसरे से शादी कर अपनी जिंदगी ख़ुशी से गुजार रहे है। पढ़े पूरी खबर

Indian Televison Married Couples: टेलीविजन (Television Celebrities) की कई ऐसी जोड़ियां है जिन्हें फैंस सिर्फ रील लाइफ में नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी साथ देखना बहुत पसंद करते है। वही टीवी के एक्टर्स भी एक दूसरे के साथ सालों काम करने के बाद एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं। कई बार टेलीविजन एक्टर्स की पसंद प्यार में बदल जाती है और उनकी रील लाइफ जोड़ी रियल लाइफ में भी बन जाती है। आइए जानते हैं टेलीविजन के कुछ ऐसे ही रील टू रियल लाइफ की जोड़ियों के बारे मे।

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया  (Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya): स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘ये है मोहब्बतें’ (Ye Hai Mohabbatein) के सेट पर दिव्यांका त्रिपाठी मिली थी विवेक दहिया से। जहां दिव्यांका ने विवेक को पसंद करना शुरू कर दिया था। दोनों की पसंद धीरे धीरे प्यार में बदल गई और साल 2016 में दोनों शादी के अटूट बंधन में बंद गए। आज भी दिव्यांका के फैंस उन्हें विवेक के साथ देख कर बहुत ही खुश होते हैं। 

रवि दुबे-सरगुन मेहता  (Ravi Dubey-Sargun Mehta):’12/24 करोल बाग’ (12/24 Karol Bagh) सीरियल के सेट पर पहली बार रवि दुबे और सरगुन मेहता एक दूसरे से मिले थे। इस सीरियल में सरगुन मेहता रवी दुबे के ऑपोजिट थी। साथ काम करते करते दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे और साल 2013 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

गुरमीत चौधरी-देबीना बनर्जी  (Gurmeet Choudhary-Debina Bonnerjee): इमेजिन टीवी के ‘रामायण’ (Ramayan) में भगवान श्री राम और सीता माता की भूमिका निभाते हुए गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी को एक दूसरे से प्यार हो गया। जिसके बाद साल 2011 में गुरमीत और देबीना ने एक दूसरे से शादी कर ली। आज भी गुरमीत और देबिना के फैंस इन दोनों को साथ देखना ज्यादा पसंद करते हैं।  

हितेन तेजवानी-गौरी प्रधान (Hiten Tejwani-Gauri Pradhan): टेलीविजन हिस्ट्री के सुपरहिट सीरियल के लिस्ट में ‘कुटुंब’ (Kutumb) का भी नाम आता है। इस ही सीरियल की शूटिंग के दौरान हितेन और गौरी एक दूसरे से मिले थे। फिर दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और इनकी पसंद मोहब्बत में बदल गई. जिसके बाद दोनों ने साल 2003 में एक दूसरे से शादी कर ली। 

राम कपूर-गौतमी कपूर (Ram Kapoor-Gautami Kapoor): ‘घर एक मंदिर’ (Ghar Ek Mandir) जैसे सुपर पॉपुलर टीवी शो के दरमियान राम कपूर और गौतमी एक दूसरे से मिले थे। दोनों ने अपने पहले मुलाकात से ही एक दूसरे को पसंद करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद बिना समय गवाएं दोनों ने साल 2003 में एक दूसरे से शादी कर ली। राम कपूर और गौतमी कपूर अक्सर टेलीविजन की पार्टीज में साथ ही शामिल होते हैं। 

सनाया ईरानी-मोहित सेहगल (Sanaya Irani-Mohit Sehgal): ‘मिले जब हम तुम’ (Miley Jab Hum Tum) मैं हमें सनाया मोहित की जोड़ी नजर आई थी। इस सीरियल में इन दोनों की प्रेम कहानी को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया था। इन दोनों के फैंस इन है साथ देखना बहुत ही ज्यादा पसंद करते थे। वही सनाया और मोहित को भी एक दूसरे का साथ इतना पसंद आया कि दोनों ने कुछ समय डेट करने के बाद सीधे अपनी शादी का एलान कर दिया। और साल 2016 में मोहित और सनाया ने एक दूसरे से शादी कर ली। 

टेलीविजन की दुनिया के यह कुछ ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने रील लाइफ पार्टनर को रियल लाइफ पार्टनर बनाया। और आज तक अपने रिश्ते को संभालते हुए एक दूसरे के साथ जिंदगी गुजार रहे हैं। इन सितारों के फैन भी इन्हें साथ देखना ज्यादा पसंद करते हैं। रील से रियल तक के इनके इस सफर ने कई और प्यार करने वालों को प्रेरित किया है।

ये भी पढ़े: Sidharth Shukla की मौत के बाद Shehnaaz Gill के पिता ने लिया ये अहम फैसला!!

ताज़ा ख़बरें