Salman Khan के Bigg Boss 16 से कटा हरियाणा की शकीरा ‘Gori Nagori ‘का पत्ता

Bigg Boss 16 Gori Nagori Evicted : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस 16 से एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के ऊपर इविक्शन की तलवार लटक रही थी। मगर अब यह तलवार कंटेस्टेंट गोरी नागोरी के सिर पर गिरी। पढ़ें पूरी खबर।

Bigg Boss 16 Gori Nagori Evicted : बॉलीवुड की भाईजान सलमान खान का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) को शुरू हुए अब 6 हफ्ते भी हो गए हैं। इस शो को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और यह दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल भी साबित हो रहा है। ऐसे में अब इस शो में इविक्शन की घड़ी आ गई है। बिग बॉस 16 के घर से बेघर होने के लिए 3 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें प्रियंका चौधरी, सुम्बुल तौकीर खान, और गोरी नागोरी का नाम शामिल है। ऐसे में इस हफ्ते इनमें से किसी एक का बिग बॉस 16 से पत्ता कटने वाला है। 

हाल ही में बिग बॉस 16 से एक प्रोमो सामने आया था जिसमें सलमान खान, प्रियंका को जमकर फटकार लगाते और उन्हें घर से बेघर होने का फरमान सुनाते हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस के साथ साथ उनके फैंस की भी सांसें अटक गई थी। हर किसी को यह डर सता रहा था कि कहीं इस हफ्ते प्रियंका घर से बेघर ना हो जाए। मगर ऐसा नहीं हुआ। सलमान खान ने प्रियंका के साथ यह सिर्फ एक प्रैंक किया था। वही अब एक रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि बिग बॉस 16 के घर से हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) का पत्ता साफ हो गया है और वह घर से बेघर हो चुकी है।

इसके अलावा बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में सभी घरवालों को एक जोरदार झटका लगने वाला है। क्योंकि वीकेंड का वार एपिसोड में घर से बेघर हुई अर्चना गौतम वापसी करने वाली है। अर्चना गौतम की वापसी से घर का क्या माहौल होगा और घर वालों का क्या रिएक्शन होगा यह तो आने वाले एपिसोड नहीं पता चलेगा। वैसे बता दे कि बीते हफ्ते अर्चना गौतम को शिव ठाकरे पर हाथ उठाने की वजह से उन्हें घर से बाहर कर दिया गया था। लेकिन अब वह फिर से घर में एंट्री करने वाली है।

यह भी पढ़ें : Salman Khan की Dabangg 4 में हुई Sunny Leone की धमाकेदार एंट्री, लगाएंगी अपनी हॉटनेस का तड़का

ताज़ा ख़बरें