घर एक मंदिर – कृपा अग्रसेन महाराजा की जल्द ही एण्डटीवी पर आ रहे हैं!

सोशल-माइथोलॉजी कहानियां सदियों से ही भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही हैं। जिनमें कहानियों की विस्तृत श्रृंखला और महान राजा, रानियों और देवताओं की कहानियां होती हैं। अपने दर्शकों को अद्भुत और मनोरंजन से भरपूर कहानियां देने के अपने प्रयास में, एण्डटीवी अब एक और प्रस्तुति लेकर आ रहा है। उनकी यह ताजातरीन पेशकश है ‘घर एक मंदिर-कृपा अग्रसेन महाराज की‘। ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रोड्यूस इस सोशल-ड्रामा को पहली बार भारतीय टेलीविजन पर दिखाया जायेगा। यह कहानी महान राजा, अग्रेसन महाराज के इर्द-गिर्द घूमती है। अग्रसेन महाराज व्यापारियों के अग्रवाल समुदाय के संस्थापक थे और उन्होंने अपनी सोच तथा सीख के माध्यम से इस समुदाय को आगे बढ़ाया।

इस कहानी में अग्रेसन महाराज की परम भक्त और इस शो की मुख्य नायिका गेंदा के जरिये उनके सिद्धांतों को दर्शाया जायेगा। गेंदा एक समर्पित लड़की है, जो बेहद कम आय वाले परिवार से ताल्लुक रखती है। उसकी शादी एक व्यापारी परिवार में होती है। इस रोचक कहानी में अग्रसेन महाराज और उनकी भक्त गेंदा के बीच के विश्वास के खूबसूरत रिश्ते को परदे पर लाने का प्रयास किया गया है। गेंदा उन्हें अपना सखा, विचारक और मार्गदर्शक मानती है।

ताज़ा ख़बरें