Rohit Shetty के शो Khatron Ke Khiladi 12 से यह हसीना हुई बाहर!

Khatron Ke Khiladi 12 Elimination : एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाडी 12 का आगाज अब टीवी पर हो चूका हैं जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। ऐसे में इस शो से एक हसीना की हो गई छुट्टी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Khatron Ke Khiladi 12 Elimination : बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाडी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में इस शो की जबरदस्त शुरुआत हो चुकी हैं। रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में दर्शकों को सेलेब्स द्वारा किये गए गए एक से बढ़कर एक स्टंट देखने को मिलेगा। इस शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा हैं। 

वही अब आपको बता दे कि इस शो से जुडी एक खबर सामने आई हैं। बता दे कि  खतरों के खिलाडी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) से एरिका पैकार्ड (Erika Packard) बाहर हो गई। बता दे कि एरिका रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाडी 12 से एलिमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट है। इस शो में डेंजर जोन में एक्ट्रेस सृति झा, तुषार कालिया, जन्नत जुबैर रहमानी, मोहित मलिक, अनेरी वजानी, चेतना पांडे और एरिका पैकार्ड थी। इस दौरान एलिमिनेशन से बचने के लिए टास्क में एरिका पैकार्ड  ने एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और अनेरी वजानी के खिलाफ मुकाबला किया। मगर वह इसमें असफल रही और फिर वह इस शो से एलिमिनेट हो गई। 

आपको बता दे कि शो खतरों के खिलाडी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) में टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक, शिवांगी जोशी, फैसल शेख, जन्नत जुबैर रहमानी, प्रतीक सहजपाल, राजीव अदतिया, तुषार कालिया, अनेरी वजानी और निशांत भट्ट एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे है। बता दे कि एरिका, गेविन पैकर्ड की बेटी है। जोकि एक मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।

ये भी पढ़ें :शुरू हुई Tanushree और Sanjay Pandey की फिल्म ‘बधाई हो’ की शूटिंग, सेट से वीडियोस हुए वायरल

ताज़ा ख़बरें