बिग बॉस 15 अपडेट: घर में आई Ekta Kapoor, Surbhi Chandna और Anita Hassanandani

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर दिवाली स्पेशल वीकेंड के वार पर आई अपनी नगीन सुरभि चांदना और अनीता हस्सनंदनी के साथ बिग बॉस 15 के घर में फैलाने जहर।

Ekta Anita And Surbhi In BB15: टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 (Bigg Boss 15) के घर में आई टेलीविजन क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor)। इस वीकेंड के वार (Weekend Ka Vaar) पर एकता कपूर के साथ सुरभि चांदना (Surbhi Chandna) और अनीता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) पहुंची बिग बॉस के घर में। एकता कपूर और उनकी नगीनों ने मिलकर बिग बॉस के घर में फैला दिया जहर। दिवाली स्पेशल पर लड़ा दिया घर के हर एक सदस्य को एक दूसरे से। निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) ने साधा निशाना करण कुंद्रा (Karan Kundrra) पर तो करण कुंद्रा ने दिया मुंहतोड़ जवाब निशांत भट्ट को। जिसके बाद आई बारी उमर रियाज (Umar Riaz) की जिन्होंने शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) पर लगा दिया अनफेयर होने का आरोप। जिसके जवाब में उमर को शमिता शेट्टी ने बताया गुस्सैल।

सुरभि चांदना और अनीता हस्सनंदनी के सवाल यहीं खत्म नहीं होते हैं। इन दोनों के सवालों ने जय भानूशाली (Jay Bhanushali) और विशाल कोटियन (Vishal Kotian) को भी लाडवा दिया एक दूसरे से। इन दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बाकी घर वाले इनकी लड़ाई से हो गए बुरी तरह से परेशान। दिवाली स्पेशल वीकेंड के वार पर और क्या कुछ किया एकता कपूर, अनीता हस्सनंदनी और सुरभि चांदना ने, अगर आप भी जानना चाहते हैं तो इस वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Divyanka Tripathi से लेकर Shivangi Joshi तक, टीवी इंडस्ट्री की इन एक्ट्रेस के फैंस है दीवाने

ताज़ा ख़बरें