क्या शो Jhalak Dikhhla Jaa 10 का हिस्सा बनेंगी Divyanka Tripathi? खुद एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का हिस्सा बनने की खबर पर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी। बताई पूरी बात

Divyanka Tripathi On Jhalak Dikhhla Jaa 10: कलर्स टीवी का डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) का हर सीजन सुर्खियों में ही रहता है। सेलिब्रिटी कपल्स इस शो में भाग लेते है और अपने फैंस का जमकर मनोरंजन करते है। ऐसे में ही अब इस शो का सीजन 10 जल्द ही आने वाला है। जिसकी तयारी अभी से ही जोरो से चल रही है। इसी कड़ी में अब शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तालाश भी शुरू हो गई है। इंटरनेट पर शो से जुड़ी कई खबरे सामने आ रही है। ऐसे में खबर ऐसी भी है की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) के लिए अप्रोच किया गया है और वह इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं। हलाकि अब खुद एक्ट्रेस ने इस खबर पर अपनी बात रखी है।

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Photos) ने इस बात का खुलासा किया की वह शो ‘झलक दिखला जा’ 10 में नजर आने वाली है या नहीं। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया- उन्हें शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान कहा, ‘मुझे अभी तक शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी का नाम ‘बिग बॉस 16’ से भी जुड़ा था। खबरें थी कि वो सलमान खान द्वारा होस्ट शो ‘बिग बॉस के अपकमिंग सीजन में नजर आने वाली है। लेकिन अब तक एक्ट्रेस ने इस बारे में कोई बात नहीं की।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Latest Updates) के अलावा इस शो से पारस कलनावत, निया शर्मा, धीरज धूपर, नीति टेलर, तेजस्वी प्रकाश, एरिका फर्नांडीस, निमृत कौर आहलुवालिया, उमर रियाज, आयशा सिंह, दिव्या अग्रवाल, हिना खान और आसिम रियाज जैसे टीवी सितारों का नाम जुड़ चुका है। बता दे, इसके अलावा अभी हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ मालदीव्स वेकेशन पर गई थीं जहां से उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की थी।

ये भी पढ़ें: Ranveer Singh के फोटोशूट पर Shivam Sharma ने किया यू रियेक्ट, Karan-Tejasswi के नए गाने पर भी की बात

ताज़ा ख़बरें