कैमरा के सामने Divyanka Tripathi ने पति Vivek Dahiya को कर दिया KISS

Divyanka Tripathi - Vivek Dahiya Romantic Video : टेलीविजन जगत के मशहूर कपल दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Divyanka Tripathi – Vivek Dahiya Romantic Video : टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि विवेक दहिया और दिव्यंका त्रिपाठी की जोड़ी टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे क्यूट जोड़ी है। इन दोनों की केमिस्ट्री को ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वैसे दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया अक्सर जमाने के सामने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते रहते हैं। 

वहीं अब दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो से दिव्यंका ने यह भी जानकारी दी है कि 1 महीने के लिए वह अपने पति विवेक से दूर दिल्ली में रहने वाली है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर दिया है, जिसमें वह अपने पति विवेक दहिया की गालों पर लगातार किस करती हुई नजर आ रही है। तो वही विवेक एक्सप्रेशंस भी काफी क्यूट है। 

सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) वाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका यह रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया भी जा रहा है। दिव्यंका और विवेक के फैंस लगातार उनके वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि विवेक भैया और दिव्यंका त्रिपाठी की मुलाकात सीरियल यह है मोहब्बतें के सेट पर हुई। और यहीं से यह दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़े और फिर साल 2016 में इन दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।

यह भी पढ़ें : Salman Khan ने Bhaijaan से शेयर किया अपना नया लुक पोस्टर, लद्दाख में लंबे बालों के साथ आए नजर

ताज़ा ख़बरें