क्या Bade Acche Lagte Hain 2 को Disha Parmar और Nakuul Mehta कहेंगे अलविदा 

Bade Achhe Lagte Hain 2 : सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 के फैंस को झटका लगने वाला हैं। इस शो के मेन लीड दिशा परमार और नकुल मेहता शो को कहेंगे अलविदा। पढ़ें पूरी खबर।

Bade Achhe Lagte Hain 2 : सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Achhe Lagte Hain 2) को दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता हैं। वही इस शो में नजर आनेवाले एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और दिशा परमार (Disha Parmar) को जोड़ी को काफी प्यार मिलता हैं। मशहूर सीरियल प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा में अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने के बाद इस जोड़ी को शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में राम कपूर और प्रिया सूद के किरदार देखा गया। वही अब शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बता दे कि खबर ऐसी है कि शो में जेनरेशनल लीप को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं, तो यह भी कहा जा रहा है कि यह जोड़ी शो से बाहर भी हो सकती है।

दरअसल, आपको बता दे कि कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो जल्द ही दिशा और नकुल इस शो को अलविदा कह देंगे, क्योंकि अब शो में उनकी बेटी पीहू की आगे की जिंदगी की कहानी के बारे में दिखाया जाएगा। हालाँकि नकुल ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन ख़बरों से इनकार कर दिया है कि शो में उनका भविष्य अभी भी अनिर्णीत है, ऐसा कहा जा रहा है कि दिशा शो छोड़ देगी क्योंकि वह ऐसा किरदार नहीं निभाना चाहती जो उनकी उम्र से ज्यादा दिखाया जाए। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं।

पिछले कुछ समय से, यह बताया जा रहा था कि अभिनेता शो से बाहर निकल जाएंगे यदि उनके पात्रों का महत्व कम हो सकता है। दिशा परमार ने अभी तक आधिकारिक रूप से बाहर निकलने की पुष्टि नहीं की है। हलाकि अगर ये बात सच हुई तो दिशा और नकुल के फैंस काफी निराश हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें :Allu Arjun और Rashmika Mandanna की ब्लॉकबस्टर फिल्म Pushpa: The Rise को पूरे हुए एक साल,फिल्म के शानदार सफर पर डालिए एक नजर

ताज़ा ख़बरें