कॉमेडियन Bharti Singh ने पहली बार दिखाया बेटे लक्ष्य का चेहरा, क्यूटनेस ने जीता लोगो का दिल

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष ने अपने बेटे लक्ष्य की पहली झलक लोगो के सामने दिखाई। अपने एक वीडियो के जरिये उन्होंने अपने बेटे की मुँह दिखाई की

Bharti Singh Son: कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर ही अपने ब्लॉग के जरिये अपने फैंस के बीच अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई जानकारी देती है। हाल ही में भारती ने अपने बेटे की पहली झलक अपने फैंस के बीच शेयर की। भारती और हर्ष ने अपने बेटे का नाम पहले ही अपने फैंस के बीच रिवील कर दिया था और अब भारती और हर्ष ने बेटे का चेहरा भी दिखा दिया। भारती अपने बेटे को गोला नाम से बुलाती है लेकिन उनका असली नाम लक्ष्य है। लक्ष्य 3 महीने को हो गए है और अब जाकर भारती ने अपने बेटे की मुँह दिखाई की। 

भारती के बेटे की क्यूटनेस को देखकर फैंस काफी उत्त्साहित हो गए है और सोशल मीडिया पर लक्ष्य को खुद सारा प्यार और आशीर्वाद मिल रहे है। 

भारती और हर्ष ने अपने बेटे की मुँह दिखाई को काफी भव्य अंदाज में मनाया था। लोगो ने भारती के बेटे को देखने के लिए खास इंतजार किया था और उस इंतजार को और खूबसूरत बनाने के लिए भारती ने पूरी तैयारी की थी। घर को काफी सजाकर और एक बड़े से बॉक्स में बेटे को लेटाया गया और फिर बॉक्स को खोलकर की गई गोला की मुँह दिखाई। जैसे ही भारती ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई वैसे ही फैंस दिल हार बैठे।

भारती ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में उन्होंने अपने बेटे के रूम से लेकर हर चीज़ को बड़ी की खूबसूरती से दिखाया है। इस वीडियो में पूरा फोकस सिर्फ लक्ष्य पर ही किया गया है। 

आपको बता दे की कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया था। और जन्म के बाद सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के बीच इस ख़ुशी को शेयर किया था। और बेटे के जन्म के 12 दिन बाद ही वे काम पर लौट आयी थी। जिसके चलते उन्हें ट्रोल भी किया गया था लेकिन भारती ने ट्रोलर्स को मुँह तोड़ जवाब भी दिया था। 

ये भी पढ़े: Khatron Ke Khiladi 12 के सेट पर Jannat Zubair और Rubina Dilaik में हुई तू तू – मैं मैं

ताज़ा ख़बरें