‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी उर्फ़ Munmun Dutta के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

मुनमुन दत्ता के खिलाफ दलित नेता मनोज परमार ने शिकायत दर्ज कराई है। डीएसपी भंवर सिंह सिसोदिया ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है।

Case Filed Against Munmun Dutta: टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah) में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की परेशानियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वही बीते दिनों मुनमुन दत्ता को वीडियो बनाते दौरान जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया है। मुनमुन के खिलाफ मंगलवार शाम को एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया गया है।

मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के खिलाफ दलित समाज के लोगों ने प्रदर्शन भी किया। सोशल मीडिया पर भी मुनमुन दत्ता के खिलाफ जमकर विरोध किया जा रहा है। अब मुनमुन दत्ता के खिलाफ दलित नेता मनोज परमार ने शिकायत दर्ज कराई है। डीएसपी भंवर सिंह सिसोदिया ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि एससी और एसटी एक्ट के तरह जांच की जाएगी।

https://www.instagram.com/p/COr69pCBPEe/
Case Filed Against Munmun Dutta

मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने सोशल मीडिया पर एक मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कहती हैं ‘मेरे पास लिप टिंट है, जिसे मैंने अपने चेहरे पर ब्लश की तरह लगा लिया है, क्योंकि मैं जल्द यूट्यूब पर अपना डेब्यू करने वाली हूं और मैं अच्छा दिखना चाहती हूं। इसी दौरान वह जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करती हैं। यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया था। बबीता जी ने ट्रोल होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके माफी भी मांगी थी।

https://www.instagram.com/p/COiAUTuBqsn/

बता दें कि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) बीते 13 वर्षों से सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से दर्शकों का मनोरंज करती नजर आ रही हैं। इस शो में मुनमुन दत्ता के किरदार को बहुत पसंद किया जाता है। उनकी और जेठालाल की नोकझोक को भी बहुत पसंद करते हैं। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

ये भी पढ़े: साउथ सुपरस्टार Prabhas की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में दिखेगा Sidharth Shukla का जलवा, पढ़े पूरी रिपोर्ट

ताज़ा ख़बरें