Biggboss के एक्स कंटेस्टेंट Swami Om का गाजियाबाद में निधन, विवादों से था गहरा रिश्ता

बिग बॉस 10 (Biggboss 10) के कंटेस्टेंट रह चुके स्वामी ओम का निधन हो गया है। स्वामी ओम पिछले कुछ समय से बीमार थे। बुधवार 3 फरवरी को उन्होंने आख‍िरी सांस ली।

Biggboss Ex Contestant Swami Om Passes Away: बिग बॉस 10 (Biggboss 10) के कंटेस्टेंट रह चुके स्वामी ओम का निधन हो गया है। स्वामी ओम पिछले कुछ समय से बीमार थे। बुधवार 3 फरवरी को उन्होंने आख‍िरी सांस ली। बिग बॉस में अपने बयानों और हरकतों को लेकर अकसर चर्चाओं में रहने वाले स्वामी ओम (Swami Om) कुछ महीने पहले ही । आज उन्होंने गाजियाबाद के लोनी स्थित DLF अंकुर विहार में अंतिम सांस ली। वह बीते कई महीनों से बीमार थे। 3 महीने पहले उन्हें कोरोना भी हुआ था।

मिल रही जानकारी के मुताबिक कोरोना ठीक होने के बाद भी कमजोरी के कारण चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें आधे शरीर में पैरालेसिस भी हो गया था। 15 दिन पहले पैरालेसिस होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। स्वामी ओम ने आज सुबह अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़े: Biggboss 13 के विनर Sidharth Shukla के हुए ट्विटर पर 1 मिलियन फॉलोअर्स

स्वामी ओम (Swami Om) के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर है। उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने बताया कि पैरालेसिस अटैक आने के बाद वह ज्यादा परेशानी में थे। उनका इलाज एम्स में चल रहा था।

स्वामी ओम (Biggboss Ex Contestant Swami Om) का अंतिम अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर दोपहर में किया जाएगा। स्वामी ओम का नाम कई विवादों से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि साल 2017 में निजता जैसे गंभीर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने 24 अगस्त 2017 को बिग बॉस से चर्चित हुए स्वामी ओम पर सुप्रीम कोर्ट ने दस लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया था।

ताज़ा ख़बरें