Bigg Boss 14: Swimming Pool में अर्शी खान को धक्का देना विकास गुप्ता को पड़ा भारी, बिगबॉस ने दी कड़ी सजा

विकास गुप्ता अब तक घर के सभी सदस्यों से उलझ चुके हैं। वही इस बार तो विकास की गलती पर खुद बिग बॉस ने उन्हें सजा दी है।

Vikas pushed Arshi into Swimming Pool: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 (Biggboss 14) सुर्खियों में आ गया है। दरअसल घर के अंदर नए कंटेस्टेंट्स से ज्यादा पुराने कंटेस्टेंट्स फैंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। आपको बता दे, बीते दिनों घर में पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी। जिसमे विकास गुप्ता (Vikas Gupta), राखी सावंत (Rakhi Sawant) और अर्शी खान (Arshi khan) घर आए है। इन तीनों के आने से घर इ काफी चहल-पहल देखने को मिल रहा है। आपको बता दे जिस तरह से इनकी बहस, मस्ती, मजाक देखने को मिल रही है उससे नए कंटेस्टेंट्स फीके नजर आ रहे हैं। मालूम हो विकास गुप्ता अब तक घर के सभी सदस्यों से उलझ चुके हैं। वही इस बार तो विकास की गलती पर खुद बिग बॉस ने उन्हें सजा दी है।

आपको बता दे, विकास गुप्ता (Vikas Gupta) और अर्शी खान के बीच घर में एंट्री के बाद से ही लगातार बहस देखने को मिल रही है। इन दोनों के बीच बिल्कुल बनती नहीं दिखी। अर्शी ने विकास को कई बातों पर प्रवोक किया तो वहीं शुरू में तो विकास बहुत शांत रहे, लेकिन एक समय के बाद उन्होंने भी अपना आपा खो दिया। विकास ने अर्शी को स्वीमिंग पूल में धक्का दे दिया। विकास की इस गलत हरकत पर खुद बिग बॉस ने कड़ा फैसला ले लिया।

ये भी पढ़े: Biggboss हाउस में एंट्री हुई Rahul Vaidya की, Salman Khan के सवालों का दिया जवाब !!

Vikas pushed Arshi into Swimming Pool

दरअसल, विकास गुप्ता (Vikas Gupta) की गलती पर बिग बॉस ने कहा- हाल ही में कुछ दिन पहले अर्शी खान और विकास गुप्ता के बीच एक वाकया हुआ। दोनों ने एक-दूसरे के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग तो किया ही साथ ही पुरानी रंजिश दिखाई। इसी बहस के दौरान अर्शी ने विकास को छू कर काफी कुछ कहा। जिसके बाद बिग बॉस ने अर्शी और विकास दोनों को कनफेशन रूम में बुलाया और साफ-साफ अर्शी को सचेत किया। जिसके बाद बिग बॉस ने ये भी कहा कि घर में सभी सदस्यों को बोलने की पूरी आजादी है, लेकिन अगर कोई इसका गलत इस्तेमाल करता है जिससे दूसरा सदस्य हिंसक व्यव्हार करने के लिए मजबूर हो जाए और अगर ये आपकी स्ट्रेटिजी है तो बिग बॉस इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

अंत में बिग बॉस ने विकास की गलती पर उन्हें सजा सुनाते हुए कहा कि विकास की इस गलती को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसलिए विकास को इसी समय घर से निष्कासित करते हैं। इसके बाद विकास घर छोड़कर चले जाते हैं। सभी घरवाले विकास को सीऑफ करते हैं।

ताज़ा ख़बरें