Biggboss के निशाने पर आए Vikas Gupta, Arshi Khan से पंगा लेने की मिली सजा !!

विकास गुप्ता (Vikas Gupta) और अर्शी खान के बीच घर में एंट्री के बाद से ही लगातार बहस देखने को मिल रही है। इन दोनों के बीच बिल्कुल बनती नहीं दिखी। इस बार तो विकास ने अर्शी को स्वीमिंग पूल में धक्का दे दिया।

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 (Biggboss 14) सुर्खियों में आ गया है। दरअसल घर के अंदर नए कंटेस्टेंट्स से ज्यादा पुराने कंटेस्टेंट्स फैंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। आपको बता दे, बीते दिनों घर में पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी। जिसमे विकास गुप्ता (Vikas Gupta), राखी सावंत (Rakhi Sawant) और अर्शी खान (Arshi khan) घर आए है। इन तीनों के आने से घर में काफी चहल-पहल देखने को मिल रहा है। आपको बता दे जिस तरह से इनकी बहस, मस्ती, मजाक देखने को मिल रही है उससे नए कंटेस्टेंट्स फीके नजर आ रहे हैं। मालूम हो विकास गुप्ता अब तक घर के सभी सदस्यों से उलझ चुके हैं। वही इस बार तो विकास की गलती पर खुद बिग बॉस ने उन्हें सजा दी है।

अर्शी ने विकास को कई बातों पर प्रवोक किया तो वहीं शुरू में तो विकास बहुत शांत रहे, लेकिन एक समय के बाद उन्होंने भी अपना आपा खो दिया। विकास ने अर्शी को स्वीमिंग पूल में धक्का दे दिया। विकास की इस गलत हरकत पर खुद बिग बॉस ने कड़ा फैसला ले लिया।

बिग बॉस ने विकास की गलती पर उन्हें सजा सुनाते हुए कहा कि विकास की इस गलती को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसलिए विकास को इसी समय घर से निष्कासित करते हैं। इसके बाद विकास घर छोड़कर चले जाते हैं।

ताज़ा ख़बरें