Bigg Boss 14: झगड़े के बाद भी Nikki Tamboli और Jaan Kumar Sanu के बीच पक रही है खिचड़ी

Jaan and Nikki Getting Closer: टीवी रियलिटी शो बिगबॉस 14 (Bigg Boss 14) इन दिनों सोशल मीडिया की सर्खियों में है। शो को शुरू हुए अब लगभग 7 हफ्ते बीत चुके है। शो में अब कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा भी देखने को मिल रहा है।

Jaan Kumar Sanu Nikki Tamboli Getting Closer: टीवी रियलिटी शो बिगबॉस 14 (Bigg Boss 14) इन दिनों सोशल मीडिया की सर्खियों में है। शो को शुरू हुए अब लगभग 7 हफ्ते बीत चुके है। शो में अब कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा भी देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स हर टास्क के दौरान लड़के नजर आते है। बिगबॉस हाउस में इन दिनों मतलब के लिए रिश्ता बनाया जा रहा है। कभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन जा रहे है। तो वही दूसरी तरफ इनके बीच जमकर झगड़ा भी देखने को मिल रहा है। अब हालही के टास्क के दौरान जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के बीच जबरजस्त नोकझोक देखने को मिला।

मालूम हो जान और निक्की शुरू से ही बहुत अच्छे दोस्त थे। लेकिन इस टास्क के बाद दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई। वही दूसरी ओर बीती रात कुछ ऐसा देखा गया जिसे देख बिगबॉस के दर्शक भी हैरान रह गए। दरअसल बीती रात के एपिसोड में जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) और निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) इशारों ही इशारों में बात करते नजर आए।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 14: कैप्टेनसी टास्क को लेकर अब दोस्त भी बन रहे है दुश्मन, कंटेस्टेंट्स में दिखा अनबन

दरअसल हुआ यू जान कुमार सानू और निक्की तंबोली बिना बोले एक दूसरे से बात करते दिखे। इस दौरान जान कुमार सानू ने अपने हाथ से हार्ट बनाकर निक्की तंबोली के सामने अपने प्यार का इजहार करते नजर आए। वहीं निक्की तंबोली भी जान के साथ बात करते हुए खुश नजर आईं। जान कुमार सानू और निक्की तंबोली की इस दिलल्गी को ‘बिग बॉस 14’ के कैमरे ने कैद कर लिया है।

आपको बता दे, निकी और जान को इस तरह से बात करता देख दर्शक को काफी हैरानी हुई। जिसके बाद दर्शकों ने जान कुमार सानू को खूब ट्रोल करते नजर आए। एक यूजर ने जान कुमार सानू के लिए लिखा- ”जान कुमार सानू एक इमोशनल फूल है”.

वही दूसरी ओर एक और यूजर ने लिखा- ”इसके जैसा बेशरम नहीं देखा, फिर भी निक्की तंबोली के पीछे-पीछे”

ताज़ा ख़बरें