Biggboss 14: विकास गुप्ता ने एजाज की गर्लफ्रेंड को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- ‘उसने मुझे बुलाया था..

शुक्रवार के एपिसोड में एजाज खान (Eijaz Khan) और विकास गुप्‍ता (Vikas Gupta) के बीच ‘गर्लफ्रेंड’ को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान विकास गुप्‍ता ने ऐसी बातें कहीं, जिसने हर किसी को चौंका दिया।

Vikas Gupta and Eijaz Khan Fight: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस-14’ में कंटेस्‍टेंट्स के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते हैं। इन झगड़ों में कई बार निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बातें भी सामने आ जाती हैं। वहीं कई बार बिग बॉस के टास्क के चलते भी कंटेस्टेंट्स के कई छिपे राज सामने आते हैं। जिन्‍हें जानकर आप भी चौंक जाते हैं। विकास गुप्ता और अर्शी खान में बुरा वाला झगड़ा हुआ था, वहीं अब शुक्रवार के एपिसोड में एजाज खान (Eijaz Khan) और विकास गुप्‍ता (Vikas Gupta) के बीच ‘गर्लफ्रेंड’ को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान विकास गुप्‍ता ने ऐसी बातें कहीं, जिसने हर किसी को चौंका दिया।

विकास गुप्‍ता, एजाज के दावे से काफी दुखी नजर आए। उनकी आंखों में आंसू आ गए और उन्‍होंने कहा कि घर में हर कोई उन्‍हें नेगेटिव दिखाने की कोश‍िश करता है। विकास, निक्‍की से कहते हैं कि वह एक लड़की के साथ फ्रेंडली हो गए थे। उस लड़की ने उन्‍हें मिलने के लिए घर पर बुलाया। तब विकास 21 साल के थे।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 14: क्रिसमस के मौके पर कंटेस्टेंट्स को मिला सरप्राइज, पति का लेटर पढ़कर भावुक हुई राखी सावंत

Vikas Gupta and Eijaz Khan Fight

विकास ने कहा कि जब वह लड़की के घर पहुंचे तो उन्‍होंने देखा कि वहां एजाज खान भी थे और एक फोन टूटा हुआ पड़ा हुआ था। तब उन्‍हें एहसास हुआ कि एजाज उस लड़की के बॉयफ्रेंड हैं और वह लड़की एजजा को धोखा दे रही थी।

इसके बाद विकास गुप्ता ने कहा कि एजाज को वहां देखने के बाद उन्‍होंने फिर कभी उस लड़की से बात नहीं की। इसके बाद अर्शी खान के साथ बातचीत में विकास ने कहा कि एजाज को यह गलतफहमी है कि उन्‍होंने उनकी गलफ्रेंड के कान भरे। वही दूसरी ओर बिगबॉस हाउस में इन दिनों राखी सावंत, अर्शी खान, और विकास गुप्ता दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे है। बिगबॉस के घर में कंटेस्टेंट्स का खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालही में कंटेस्टेंट्स ने घर में क्रिसमस पार्टी एन्जॉय किया।

ताज़ा ख़बरें