Bigg Boss 15 Update: Jungalwaasi हुए Shamita Shetty के खिलाफ

बिग बॉस ने जंगलवासियों को एक कार्य दिया और इस कार्य की संचालक बिग बॉस ने बनाया शमिता शेट्टी को। जिस के बाद शमिता शेट्टी ने गलत फैसला सुना दिया, जिसके चलते आधे जंगलवासी उनके के खिलाफ हो गए।

Shamita Shetty VS Jungalwaasi: टेलीविजन का सबसे बड़ा रियलिटी शो है बिग बॉस। जिसका 15 वा सीजन शुरू हो चुका है। मेकर्स ने इस बार बिग बॉस को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए जंगल थीम दिया है। यानि के घर का गार्डन एरिया पूरी तरह से जंगल बना दिया गया है। जिस जंगल में रहते हैं सारे कंटेस्टेंट। और मुख्य घर में रहते हैं केवल 3 सदस्य। आज बिग बॉस ने जंगलवासियों को एक कार्य दिया। जिस कार्य को पूरा करने के बाद जंगलवासियों मुख्य घर के अंदर प्रवेश कर सकती है। इस कार्य की संचालक बिग बॉस ने बनाया शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) को। जब जंगलवासी इस कार्य को पूरा कर रहे थे तब शमिता शेट्टी ने गलत फैसला सुना दिया। जिसके चलते आधे जंगलवासी शमिता शेट्टी के खिलाफ हो गए।

कार्य को पूरा करने के दौरान हाथापाई भी हुई। तभी संचालक होने के नाते शमिता शेट्टी ने सही फैसला नहीं लिया। यह भी एक कारण है कि जंगलवासियों का एक ग्रुप पूरी तरह से शमिता शेट्टी के खिलाफ हो चुका है। आखिर शमिता के किस फैसले के चलते जंगलवासी उनके खिलाफ हुए जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े:Amazon Prime Video ने एक वीडियो शेयर कर ‘ONE MIC STAND SEASON 2’ के नए मेंटर्स का किया खुलासा!

ताज़ा ख़बरें