Bharti Singh ने शेयर की अपने बच्चे की Cute फोटो मगर फैंस ने लगा दी क्लास, जानें क्या हैं मामला ?

Bharti Singh Baby Photo : भारती सिंह ने अपने लाडले बेटे लक्ष की कुछ प्यारी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, मगर उनके फैंस ने उनसे कर लिया सवाल | पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Bharti Singh Baby Photo : मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी ख़ासा एक्टिव रहती हैं और लोगों से अपने लाइफ से जुड़े चीज़ें शेयर करती रहती हैं। इस साल अप्रैल में भारती सिंह मां बनी और उन्होंने एक नन्हें से बेटे को जन्म दिया। ऐसे में उनके फैंस भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे की झलक देखने के लिए काफी बेताब थे और भारती ने बेहद ही शानदार तरीके से अपने बेटे लक्ष का चेहरा भी अपने फैंस को दिखाया। 

वही अब कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लाडले बेटे लक्ष के साथ कुछ फोटोशूट्स की तस्वीरें शेयर की जो की देखते ही देखते वायरल हो गई। भारती ने अपने बेटे का नाम वैसे लक्ष रखा हैं मगर वह उन्हें प्यार से गोला बुलाती हैं। अब भारती सिंह ने अपने बेटे लक्ष की जो तस्वीर शेयर की हैं वो बेहद ही प्यारी हैं और इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। लक्ष के इस प्यारे से फोटो ने दर्शकों का दिल जीत लिया हैं।  मगर वही उन्होंने उनकी मां भारती सिंह की टांग भी खींची हैं। 

लक्ष की इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए भारती सिंह (Bharti Singh) ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी संडे लक्ष सिंह लिंबाचिया।’ इस फोटो में भारती ने अपने बेटे को एक अरब राजकुमार के रूप में सजाया हैं और उनके बगल में भारती ने एक नकली हुक्का भी रखा है। इस फोटो में लक्ष बेहद ही प्यारे दिखाई दे रहे हैं। वैसे आपको बा दे कि लक्ष की इस तस्वीर को फैंस पसंद कर रहे हैं मगर इस बार उन्होंने लक्ष के पास रखे हुक्का को लेकर कॉमेडियन भारती सिंह से सवाल किया है। उनके एक फैन ने कमेंट कर लिखा, ‘बच्चा बहुत प्यारा लग रहा है, लेकिन हुक्का स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होता है, यह बिल्कुल अच्छा नहीं है।’ वही दूसरे ने लिखा, ‘बाकी सब तो ठीक है लेकिन यह हुक्का किस खुशी में रखा है भाई।’

ये भी पढ़ें : Khatron Ke Khiladi 12 के टास्क में Shivangi Joshi ने जमकर बहाएं आंसू

ताज़ा ख़बरें