Bade Achhe Lagte Hain 2: राम और प्रिया के शादी की तैयारियां हो गई शुरू

बड़े अच्छे लगते हैं 2 के आने वाले एपिसोड्स में राम और प्रिया शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक अलग प्रेम कहानी के खूबसूरत सफर की शुरुआत करते हुए उनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं!

BALH 2 Ram Priya Marriage: सोनी एंटरटेनमेंट पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो है बड़े अच्छे लगते हैं। इस शो का यह दूसरा सीजन है। पिछली सीजन को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। और इस सीजन को भी उतना ही पसंद किया जा रहा है। यह सीरियल अनचाहे रिश्ते की शुरुआत और प्यार साथ में दिखाता है। इस सीरियल में नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और दिशा परमार (Disha Parmar) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यानी कि नकुल बने हैं राम कपूर और दिशा बनी है प्रिया सूद। सीरियल के वर्तमान ट्रैक की बात करें तो जल्दी प्रिया की शादी होने वाली है (BALH 2 Ram Priya Marriage)। जिसके बाद शुरू होगा एक अनचाहे रिश्ते का सफर प्यार की ओर।

शो के आने वाले एपिसोड्स में राम और प्रिया शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक अलग प्रेम कहानी के खूबसूरत सफर की शुरुआत करते हुए उनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं! रोका की रस्म के बाद हुई सितारों से सजी संगीत। इस समारोह का समापन विवाह की एक खास रस्म के साथ होगा, जहां दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

यह भी पढ़े:बिग बॉस 15 अपडेट: Afsana Khan ने मिटाई जंगलवासीयों की भूख

जहां इस समारोह में रोका, संगीत और बहुत-सी अन्य रस्मों के साथ पंजाबी स्टाइल वेडिंग दिखाई जा रही है, वहीं इसकी सजावट भी ऐसी है कि इससे नजरें ही नहीं हटती हैं। राम और प्रिया की शादी की हर बात निराली है और इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है! पेस्टल रंग के फूलों से लेकर चमकदार झूमर, आकर्षक रोशनी और फूलों की दिलकश सजावट देखकर हमारे मन में भी शादी का ख्याल आ ही जाता है। इसमें बड़े संतुलित ढंग से चकाचौंध और तड़क-भड़क रखी गई है, जिससे यह सेट हमें आकर्षित करता है। इसे विश्वसनीय बनाने के लिए आर्ट डायरेक्टर्स की एक समर्पित टीम को नियुक्त किया गया था। इतना ही नहीं, सेट को पूरी तरह से वास्तविक दिखाने के लिए असली फूलों का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें जरूरी चमक-दमक जोड़ी गई है।

यह भी पढ़े:Arvind Trivedi Passes Away: नहीं रहे ‘रामायण’ के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सास

ताज़ा ख़बरें