सीरियल Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से होगी Ayesha Singh की छुट्टी, फैंस को लगेगा झटका

Ayesha Singh In Jhalak Dikhhla Jaa 10 : स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में सई के किरदार से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस आयशा सिंह अब इस शो को कहेंगी अलविदा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Ayesha Singh In Jhalak Dikhhla Jaa 10 : टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह (Ayesha Singh) इन दिनों में मशहूर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई के किरदार से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती हुई नजर आ रही हैं। इस शो से आयशा सिंह को एक अलग पहचान मिली है। वहीं अब कहा जा रहा है कि इस शो से आयशा सिंह की होगी छुट्टी। इन दिनों इस शो में सरोगेसी का ट्रक दिखाया जा रहा है जिसके लिए इसकी खूब आलोचना भी हुई है। 

लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस शो को आयशा सिंह (Ayesha Singh) जल्द ही कहेंगी अलविदा। दरअसल आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह डांसिंग रियालिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में नजर आएंगी। झलक दिखला जा सीजन 10 जल्दी टीवी पर दस्तक देने वाला है। ऐसे में इस शो के लिए टीवी एक्ट्रेस को अप्रोच किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आयशा सिंह को झलक दिखला जा सीजन 10 के लिए अप्रोच किया गया है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक आयशा सिंह (Ayesha Singh) झलक दिखला जा 10 के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आयशा सिंह इस शो में नजर आ सकती हैं। इस खबर को जानने के बाद उनके फैंस यकीनन खुश हो जाएंगे। वैसे आपको बता दे कि झलक दिखला जा सीजन 10 के जज के रूप में माधुरी दीक्षित नेने, नोरा फतेही और करण जोहर नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : Mirzapur 3 के लिए मेकर्स ने कस ली अपनी कमर, गुड्डू भैया के साथ होगा कुछ ऐसा

ताज़ा ख़बरें