Khatron Ke Khiladi 11 Winner: Arjun Bijlani ने जीता KKK11 का खिताब, Divyanka Tripathi को छोड़ा पीछे

स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 11 में का विनर मिल गया है। शो के फिनाले में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को मात देते हुए टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Khatron Ke Khiladi 11 winner: टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। शो के लिए सीजन 11 का विनर मिल गया है। शो के फिनाले में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को मात देते हुए टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 का खिताब अपने नाम कर लिया है।

आपको बता दे ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 का फिनाले मंगलवार को मुंबई में शूट हुआ, इस दौरान दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह( Vishal Aditya Singh), श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari), निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) जैसे बड़े कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। विशाल आदित्य सिंह तीसरे नंबर पर बाहर हो गए जिसके बाद दिव्यांका और अर्जुन के बीच में मुकाबला देखने को मिला।

ये भी पढ़े: Dipika Kakar ने अपनी Dipika Kakar का प्रेगनेंसी पर रिएक्शन को लेकर कही ये बात, बोलीं-मुझे खुशखबरी…

पत्रकार सलिल अरुण कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी और बताया कि अर्जुन बिजलानी शो के विनर (Khatron Ke Khiladi 11 Winner) बन गए हैं। अर्जुन बिजलानी ने शो के हर खतरनाक स्टंट को पूरी शिद्दत के साथ किया और जीत हासिल की।

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) के साथ टॉप 3 दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) पहुंचे थे। जिसके बाद हुए टास्क में पहले विशाल बाहर हो गए और फिर फाइनल मुकाबले में अर्जुन ने दिव्यांका को मात दी।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 15 में हिस्सा लेने पर Mohsin Khan ने दिया जवाब, उड़ रही अफवाओं पर तोड़ी चुप्पी

ताज़ा ख़बरें