Anita Hassnandani Video: अनीता हसनंदानी अपने बेटे आरव रेड्डी और पति रोहित रेड्डी के साथ गोवा में छुट्टियां बिताकर मुंबई लौटीं, देखिये वीडियो

गोवा वेकेशन से वापस लौटीं एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी को पति रोहित रेड्डी और बेटे आरव के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। देखिये पूरा वीडियो

Anita Hassnandani Family Video: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) फैमिली के साथ न्यू ईयर वेकेशन के लिए गोवा गई थीं। उन्हें गुरुवार को पति रोहित रेड्डी और बेटे आरव के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में अनीता (Anita Hassanandani) का लुक कुछ लोगों को पसंद नहीं आया था जिसकी वजह से वो ट्रॉल्स के निशाने पर आ गईं थीं। हलाकि अब एक फिर एक्ट्रेस को उनके पति और बचे के साथ गोवा से लौटते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

आपको बता दे, अनीता ने एक इंटरव्यू के दौरान बच्चा होने के बाद काम नहीं करने की बात कही थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने तय किया था कि जब भी मेरा बच्चा होगा, मैं इंडस्ट्री और अपना काम छोड़ दूंगी। मैं हमेशा एक मां होने पर ध्यान केंद्रित करना चाहती थी। इसलिए यह महामारी के बारे में नहीं है। मैं किसी भी तरह से इंडस्ट्री छोड़ देती। मैं अपने बच्चे के साथ घर पर रहना चाहती हूं। काम करना अभी मेरे दिमाग में नहीं है। मैं वास्तव में नहीं जानती कि मैं काम पर वापस कब लौटूंगी।

एक्ट्रेस को अक्सर बेटे आरव के साथ फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए देखा जाता हैं। जिसपर अनीता के फैंस का भरपूर प्यार मिलता हैं। लोग उनकी वीडियोज खूब पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 15 Update: देवोलीना भट्टाचार्जी ने की आत्महत्या की कोशिश, प्रतीक के लिये अभिजीत से हुई थी लडाई

ताज़ा ख़बरें