Anita Hassanandani ने एक्टिंग को कहा अलविदा? जानिए क्या है वजह

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। इस वक्त वो चर्चा में हैं, क्योंकि खबर आई कि उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है, लेकिन अब उन्होंने इस अफवाह का खंडन किया है।

Anita Hassanandani quits acting: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही 9 फरवरी को बेटे आरव को जन्म दिया। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) और बेटे संग फोटोज व वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्हें आखिरी बार नागिन 5 में देखा गया था। इस वक्त वो चर्चा में हैं, क्योंकि खबर आई कि उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है, लेकिन अब उन्होंने इस अफवाह का खंडन किया है।

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अभिनय नहीं छोड़ा है। खबर आई थी कि बच्चे और पारिवारिक जीवन के लिए उन्होंने करियर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि इस वक्त उनकी पहली प्राथमिकता आरव है और वो इसी पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उन्होंने लिखा- “अब ये सब खत्म हो गया है कि मैं अपना पहला प्यार अभिनय को छोड़ रही हूं। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। मैंने बस इतना कहा था कि अभी मेरा ध्यान मेरे बच्चे पर है। आरव मेरी प्राथमिकता है। जब मैं तैयार हो जाऊंगी तो फिर से काम शुरू कर दूंगी।”

ये भी पढ़े: Shweta Tiwari ने प्रेग्नेंट औरतों को दी ये सलाह, Rahul Vaidya ने शेयर किया वीडियो!!

अनीता ने इसी साल फरवरी महीने में आरव को जन्म दिया। वो इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

अनीता ने सीरियल के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें ‘काव्यांजलि’ सीरियल में अंजलि का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’ शो में शगुन अरोड़ा का रोल निभाया। फिर ‘नागिन’ में दमदार एक्टिंग की।

अनीता कई रिएलिटी शोज में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने साल 2008 में ‘खतरों के खिलाड़ी’, 2015 में ‘झलक दिखला जा’ और 2019 में ‘नच बलिये’ में पार्टिसिपेट किया था।

निजी जिंदगी की बात करें तो अनीता ने 2013 मं गोवा में रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) से शादी की थी। उन्होंने 2020 में प्रेग्नेंसी की घोषणा इंस्टाग्राम पर की। 9 फरवरी 2021 में एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम आरव रेड्डी है।

ताज़ा ख़बरें