Debina Bonnerjee के बाद क्या Anita Hassanandani भी है प्रेग्नेंट, तस्वीर शेयर कर दिया सबको बड़ा झटका

देबिना की इस प्रेगनेंसी की खुशखबरी के बाद एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने भी सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की हैं। हलाकि यह तस्वीर के साथ अनीता ने जो कैप्शन दिया है उसे पढ़कर उनके फैंस को झटका लगा है।

Anita Hassanandani On Her Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee Pregnant) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Chaudhary) एक बार फिर पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। अभी 4 महीने पहले ही यह कपल एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। वही हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया है। देबिना की प्रेगनेंसी की ख़बर इंटरनेट की सुर्खियों में आ गई हैं। देबिना और गुरमीत इस खुशखबरी से काफी ख़ुश हैं। दोनों ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करके फैंस के साथ अपनी इस ख़ुशी को शेयर की है। वही देबिना की इस प्रेगनेंसी की खुशखबरी के बाद एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने भी सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की हैं। हलाकि यह तस्वीर के साथ अनीता ने जो कैप्शन दिया है उसे पढ़कर उनके फैंस को झटका लगा है।

आपको बता दे छोटे पर्दे की नागिन (Naagin) उर्फ अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में अनीता को व्हाइट ब्रालेट के साथ ओपन बाथरोब पहने हुए देखा जा सकता हैं। वहीं, उनके हसबैंड व्हाइट टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में अनीता का बेबी बंप साफ देखने को मिल रहा हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनीता हसनंदानी ने कैप्शन में लिखा, ”नहीं, मैं फिर से प्रेग्नेंट नहीं हूं”. हलाकि सच्चाई ये हैं कि यह तस्वीर अनीता की पहले प्रेगनेंसी के दौरान मैटरनिटी फोटोशूट कराई गई तस्वीर है। वही एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके फैंस के मजेदार कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

इसी के साथ ही अगर अनीता हस्सनंदनी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बिजनेसमैन रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) से साल 2013 में शादी रचाई थी। 8 सालों तक मैरिड लाइफ एन्जॉय करने के बाद इस कपल को 9 फरवरी 2021 को बेटे आरव रेड्डी (Aaravv Reddy) का जन्म हुआ। एक्ट्रेस अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें: क्या प्रेगनेंट है Ankita Lokhande ? नई फोटोज ने खोल दिया राज

ताज़ा ख़बरें