Bigg Boss 16 में वापस लौटे Abdu Rozik, Salman Khan के साथ गाया गाना

अब्दु अपने लेटेस्ट एल्बम 'प्यार' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में नजर आने वाले है। अब्दु के साथ साजिद खान भी एक बार फिर शो में नजर आने वाले है। अब्दु ने सलमान खान के साथ हंसी मजाक किया

Abdu Rozik Return To Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के छोटे भाईजान यानी अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) शो में वापस आ गए हैं। अब्दु परिवार के साथ-साथ दर्शकों के भी फेवरेट हैं। बिग बॉस हाउस में अब्दु की एंट्री से घरवालों के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी खुश हैं। अब्दु के बाद बिग बॉस के दामाद कहे जाने वाले मशहूर डायरेक्टर साजिद खान भी शो में वापसी करने जा रहे हैं। अब्दु और साजिद घर से एलिमिनेट हो चुके है। दोनों के वर्क कमिटमेंट के चलते उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। दोनों के घर से बाहर जाने के बाद घर के सभी लोगों का दिल भर आया था।

अब्दु रोजिक और साजिद खान कुछ हफ्ते पहले ही शो को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन अब अब्दु फिर से शो में वापस आ गए हैं। उसके वापस आने से परिवार वालों की आंखों में एक बार फिर आंसू भर आए। बता दें कि अब्दु शो में नजर नहीं आएंगे। वह वीकेंड के वार में नजर आएंगे। मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में बड़े भाईजान सलमान खान छोटे भाईजान अब्दुल रोजिक के साथ बिग बॉस के सेट पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अब्दु अपने नए गाने के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के सेट पर आए हैं।

अब्दु अपने लेटेस्ट एल्बम ‘प्यार’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस में नजर आए हैं। नए प्रोमो में अब्दु अपना नया गाना प्यार को गाते हुए भी नजर आ रहे हैं। अपकमिंग प्रोमो में साजिद खान भी नजर आ रहे है। इस प्रोमो में साजिद सलमान खान से पूछते है कि अगर उन्हें अब्दु को अपनी किसी फिल्म का नाम देना हो, तो वह क्या होगा? इस पर सलमान खान कहते है ‘तुमको ना भूल पाएँगे।’ इस वीकेंड के वार में सलमान खान एक बार फिर घरवालों की क्लास लेंगे, साथ ही अब्दुल और साजिद की भी यही झलक देखने को मिलेगी।

अब्दु रोजिक ने बिग बॉस 16 के घर से बाहर आने के बाद अपना नया एल्बम ‘प्यार’ रिलीज किया। उन्होंने मुंबई में जगहों पर अपने गाने का प्रचार किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की और बिग बॉस में अपने और अपने घरवालों के बारे में बात की थी। अब्दु ने साजिद और फराह खान के साथ भी वक्त बिताया था। अब्दु को बिग के अलावा देश और दुनिया से भी खूब प्यार मिल रहा है। शो से बाहर होने के बाद भी वह फेवरेट कंटेस्टेंट बने हुए है।

ये भी पढ़े: Shweta Tiwari ने 42 की उम्र में दिखाए बोल्ड मूव्स, फैंस ने की तारीफ

ताज़ा ख़बरें