Abdu Rozik New Song Pyar: बिग बॉस 16 से पूरी दुनिया में मशहूर हुए छोटा भाईजान उर्फ अब्दु रोजिक का बिग बॉस का सफर अब खत्म हो चुका है। ऐसे में अब्दु रोजिक अपने नये प्रोजक्ट्स में बिजी हो गए हैं। पिछली रात मुंबई अब्दु राजिक का नया हिंदी गाना प्यार रिलीज किया गया। इस मौके पर छोटा भाई जान ने हिंदी में प्यार वाला गाना गाकर सभी का दिल जीत लिया। रिलीज होते ही अब्दु रोजिक का ये गाना यूट्यूब पर छा गया। इस गाने में अब्दु के साथ करिश्मा शर्मा नजर आ रही हैं।
अब्दु रोजिक का ये गाना हिंदी और पंजाबी में है। ये गाना अब्दु रोजिक के सफर को सलाम करता है। इस मौके पर छोटा भाई जान अब्दु रोजिक मीडिया के सवालों का दिल खोलकर जवाब दिया। मीडिया ने जब ये पूछा कि बिग बॉस 16 में उन्हे किसकी याद आती है। तब अब्दु ने कहा कि उन्हे साजिद,शिव और एमसी स्टैम बहुत याद आते हैं। साजिद खान को बड़ा भाई बताते हुए रोजिक कहते हैं उम्मीद है जल्द ही वो बॉलीवुड के किसी प्रोजक्ट में नजर आ जाए।
इसके साथ ही बॉलीवुड के दंबग सलमान खान को भी बड़े ही शिद्दत के साथ अब्दु याद करते हैं। रोजिक के मुताबिक सलमान खान उनके करियर में बहुत अहम स्थान रखते हैं। भारत में फैन्स का जो भी प्यार मिला है। उसके लिए सभी को शुक्रिया कहना भी अब्दु नहीं भूले।
आपको बता दें कि अब्दु रोजिक इसी साल अप्रैल में सलमान खान की रिलीज होने वाली फिल्म किसी का भाई किसी का जान में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ ही पूजा हेगडे,जस्सी गिल,शहनाज गिल और पलक तिवारी जैसे दूसरे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को फरहाद सामजी ने निर्देशित किया है।
ये भी पढ़े: Adil Khan Durrani ने आखिरकार Rakhi से शादी स्वीकारी, Romantic Video के जरिए बरसाया प्यार