Radhika Merchant ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में Alia Bhatt के गाने पर लगाए ठुमके, देखे वीडियो

राधिका अपनी मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के गाने घर मोरे परदेसिया पर डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस गाने पर दिल खोलकर डांस किया। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Radhika Merchant Mehendi Ceremony: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर एक बड़ा जश्न हो रहा है। मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले साल 29 दिसंबर को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की राजस्थान के नाथद्वार स्थित श्रीनाथजी मंदिर में काफी धूमधाम से सगाई हुई थी। इस रोके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। वहीं राधिका की मेहंदी सेरेमनी के कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो और फोटो में राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत लग रही हैं। राधिका ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। उन्होंने इसे पोल्की चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयरिंग्स, मांग-टीका और लॉन्ग नेकलेस से एक्सेसराइज़ किया। इसके साथ ही वह अपने हाथों पर अनंत के नाम की मेंहदी लगवा रही हैं। फोटो में राधिका काफी खुश और मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। राधिका ने अपनी मेहंदी और अपनी स्माइल से फैंस का दिल जीत लिया है। लोग इस वीडियो और तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और बधाई भी दे रहे हैं।

राधिका अपनी मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के गाने ‘घर मोरे परदेसिया’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस गाने पर दिल खोलकर डांस किया। उनके आसपास बैठे लोग भी तालियां बजा रहे हैं। बता दें कि राधिका ने 8 साल तक भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली है। वह एक खूबसूरत डांसर हैं। अनंत और राधिका एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं।

राधिका अंबानी परिवार के ज्यादातर फैमिली फंक्शंस में मौजूद रही हैं। अनंत और राधिका की दोस्ती भी काफी अच्छी है। इसके बाद अब राधिका अंबानी परिवार की सबसे छोटी बहू बनने जा रही हैं। राधिका वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन एनकोर के सीईओ हैं। वहीं राधिका एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं। अनंत और राधिका के रोके के बाद मुकेश अंबानी ने अपने मुंबई स्थित घर एंटीलिया में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस पार्टी में सलमान खान और शाहरुख खान भी शामिल हुए थे।

मुकेश अंबानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने बड़े बेटे की शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए थे। अब छोटे बेटे की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस बार भी वह दिल खोलकर खर्च करने वाले हैं। इस शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

ये भी पढ़े: Tushar Kalia ने शाही अंदाज में की Triveni Barman से शादी, यहाँ देखे वेडिंग फोटो

ताज़ा ख़बरें