Rapper Yo Yo Honey Singh: क्लब में शो के दौरान हनी सिंह पर हुआ हमला, अचानक रोकना पड़ा शो   

रैपर यो यो हनी सिंह दिल्ली के एक क्लब शो कर रहे थे तभी अचानक कुछ लोग स्टेज पर चढ़ आए और उन्हें धमकाने लगे। साथ ही उनको स्टेज से नीचे उतारने की कोशिश भी की।

Rapper Yo Yo Honey Singh: मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) अपनी टीम के साथ एक शो करने के लिए 26 मार्च की देर रात दिल्ली के एक क्लब में पहुचे थे। जहाँ उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें पुलिस की सहायता लेनी पड़ी। दरसल क्लब में उनका शो देखने आए कुछ लोगों ने अचानक उनके साथ बदसलूकी करना शुरू करदिया।

दरसल 3-4 लोग जबरजस्ती क्लब में घुसे उसके बाद परफॉरमेंस के दौरान स्टेज पर चढके हनी सिंह और उसके साथी सिंगरों को धमकाने लगे और धक्का मुक्की भी करने लगे। धीरे धीरे ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया की शो को बीच में ही रोकना पड़ा। जिसके बाद हनी सिंह ने उन सभी लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।    

हनी सिंह ने FIR मे क्या लिखवाया  

इस घटना को लेकर अभीतक हनी सिंह ने किसी भी जरिए से कोई अनाउंसमेंट नही की है। लेकिन उन्होंने FIR जरुर दर्ज करवाई है। जिसमे लिखा है कि चलते शो में अचानक चेक शर्ट पहनकर एक व्यक्ती स्टेज पर चढ़ गया,उसने पहले मेरा हाथ पकड़ा और फिर मुझे स्टेज से नीचे उतरने की ओर खीचने लगा। फिर जब मैंने हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो वो मुझे बियर की बोतल दिखाकर धमकाने लगा। साथ ही मुझे ये भी लगा की उसके पास हथियार था। वहां मौजूद उसके जो बाकी साथी थे वो वहीं बगल में खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे।   फिलहाल हनी सिंह ने इन सब बातों को FIR में लिखवा दिया है। अब देखना यही होगा की पुलिस कितने दिन में इस मामले की पूरी जाँच करने में सफल हो पाती है।

ये भी पढ़ें: Good News: इस ईद सलमान खान नही बल्कि अजय देवगन देंगे फैन्स को ईदी, जानिए कब और कैसे?    

ताज़ा ख़बरें