Maine Pyar Kiya के Success के बाद फिल्मों से क्यों गायब हुई थी Bhagyashree?

Maine Pyar Kiya की सफलता के बाद Bhagyashree बॉलीवुड से क्यों गायब हो गयी थी? आइये जानते हैं।

आपने हिंदी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ (Maine Pyar Kiya) तो ज़रूर देखी होगी और अगर देखी है तो मासूम सी सुमन भी ज़रूर याद होगी।  सुमन का किरदार निभाया था एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) ने।  1989 में आई ये फिल्म भाग्यश्री की पहली बॉलीवुड फिल्म थी।  और पहली फिल्म के साथ ही भाग्यश्री ने लोगों के दिलों में एक ख़ास जगह बना ली थी।  सिर्फ 20 साल की उम्र में भाग्यश्री रातों रात स्टार बन गयी।  उन्हें वो फेम मिला जिसके लिए लोग पूरी ज़िन्दगी स्ट्रगल करते रह जाते हैं।  


इतनी अच्छी शुरुआत के बाद भी भाग्यश्री ने अपने फ़िल्मी करियर को कंटिन्यू नहीं किया। मैंने प्यार किया के सक्सेस के बाद उन्होंने चंद फिल्में और की और फिर बॉलीवुड से गायब हो गयी।  उन्होंने शादी करके फ़िल्मी दुनिया को अलविदा किया।  फिर कुछ साल बाद उन्होंने कमबैक तो किया पर फिर अपनी निजी ज़िन्दगी में व्यस्त हो गयी।  


भाग्यश्री का कहना है की उन्होंने अपनी सफलता को हलके में लिया।  उस समय उन्हें एहसास नहीं था की वो जिस मुकाम पर है, उस पर पहुँचने के लिए लोग कितनी मेहनत करते हैं।  
वो कहती हैं की उन्हें ये सफलता बहुतआसानी से और काफी कम उम्र में मिल गयी थी।  उन्होंने अपनी इस सफलता के लिए कोई मेहनत नहीं की थी और न कभी उसकी कदर की।  और अब जब वो पीछे मुड़ कर देखती हैं तो उन्हें इस बात का एहसास होता है।  


भाग्यश्री एक बार फिर बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।  इस साल वो कंगना रनौत की फिल्म Thalaivi में नज़र आएँगी।  भाग्यश्री कहती हैं की अब उन्हें समझ आ गया है की ये सफलता और लोगों का प्यार कितना मायने रखता है।  वो कहती हैं की मैंने प्यार किया के ३० साल बाद भी लोगों को सुमन का किरदार याद है और इसकी वजह से उन्हें अब तक भी फिल्में ऑफर होती है।  वो कहती हैं की अब वो अपने करियर को हलके में नहीं लेंगी और उम्मीद करती हैं की बॉलीवुड में अपनी वापसी पर लोगों से फिर से व्ही प्यार बटोर पायँगी। 

ताज़ा ख़बरें