West Bengal Election 2021: Simi Garewal ने Mamata Banerjee की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से की, जानिए क्या है वजह?

विधनसभा चुनाव में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की जीत को सिमी ग्रेवाल ने जो बाइडन की जीत से जोड़ा है। साथ ही फ्रैक्चर को लेकर भी बड़ी बात बोली है।

West Bengal Election Results: साल 2021 का पश्चिम बंगाल (West Bengal) का विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प रहा। इलेक्शन के दौरान चुनाव प्रचार में भाजपा और टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हलाकि चुनाव के रिजल्ट (West Bengal Election Results) ने पूरा गणित खराब कर दिया। आपको बता दे बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की वापसी हो रही है। वहीं राज्य की जनता ने भाजपा सहित अन्य पार्टियों पीछे छोड़ दिया हैं।

वहीं टीएमसी की इस अप्रत्याशित जीत को लेकर देश की कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। साथ ही पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को जीत की बधाई दे रही हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) ने भी पश्चिम बंगाल चुनाव के नजीते के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं उन्होंने ममता बनर्जी की जीत को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत से जोड़ा है।

दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का टखना (एंकल) फ्रैक्चर हो गया था। जिसके चलते उन्होंने अपना चुनाव प्रचार व्हीलचेयर पर भी किया था। ऐसा ही कुछ राष्ट्रपति जो बाइडल के साथ उनके चुनाव प्रचार के दौरान हुआ था। उनका टखना भी फ्रैक्चर हो गया था। हालांकि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव जीतकर नया इतिहास बनाया था। इस बार के विधनसभा चुनाव में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की जीत को सिमी ग्रेवाल ने जो बाइडन की जीत से जोड़ा है। साथ ही फ्रैक्चर को लेकर भी बड़ी बात बोली है।

सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की जीत पर उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘उन्होंने कैंपेन के दौरान अपना एंकल (टखना) फ्रैक्चर कर लिया था। जो बाइडन (Joe biden) को भी कैंपेन के समय टखने में चोट लगी थी- दोनों जीत गए!’

ये भी पढ़े: Salman Khan की फिल्म ‘Radhe Your Most Wanted Bhai’ के ट्रेलर में एक्टर के एक्शन से घायल हुए फैंस

सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) ने ट्वीट में आगे लिखा, ‘सोचें इसपर… ‘लाठी और पत्थर मेरी हड्डी तोड़ सकती है पर मेरी लड़ाई जारी रहेगी…और मैं जीतूंगी..’ सिमी ग्रेवाल का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को भी इन चुनाव परिणामों पर विश्वास नहीं हो रहा है। रविवार की शाम को चुनाव परिणामों में रुझान स्पष्ट होने के बाद खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस में यह माना। वह चुनाव प्रचार के दौरान डबल सेंचुरी लगाने की बात कहती थीं, लेकिन उन्होंने भाजपा जैसे दमदार प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इतनी शानदार जीत की कभी कल्पना नहीं की थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 213 जबकि भाजपा ने 77 सीट हासिल की है।

ताज़ा ख़बरें