Anushka-Virat Daughter Photo: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली तस्वीर आई सामने, लोगों ने की जमकर तारीफ

अनुष्का-विराट की बेटी की पहली झलक दिखाई दी। वामिका की यह झलक पूरी दुनिया ने टीवी स्क्रीन पर देखी।

Virat-Anushka Daughter Vamika First Photo Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेटी वामिका (Anushka Sharma-Virat Kohli Duaghter Vamika) के होने के बाद से ही उनका चेहरा अभी तक छुपाए हुए थे, लेकिन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच के दौरान अनुष्का-विराट की बेटी की पहली झलक दिखाई दी। वामिका की यह झलक पूरी दुनिया ने टीवी स्क्रीन पर देखी। दरसअल, विराट कोहली उस वक्त ग्राउंड पर बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया था, जिस पर अनुष्का काफी खुश हुईं और वह एक पवेलियन में खड़ी दिखाई दीं और उन्होंने अपनी गोद में वामिका को ले रखा था। अनुष्का को ताली बजाता देख वामिका भी काफी खुश नजर आ रही थी। वामिका की क्यूटनेस देख लोगों के उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं, वामिका (Vamika First Photo Out) अनष्का शर्मा को देखा ताली बजाती हैं। इस दौरान वामिका ने पिंक ड्रेस पहन रखी थी, जबकि अनुष्का ने ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। टीवी स्क्रीन पर अनुष्का और वामिका को देख फैंस इसके वीडियो और तस्वीरें ली हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही है वामिका की क्यूटनेस की तारीफें

वामिका और अनुष्का शर्मा (Vamika Video Viral) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों वामिका को पहली बार देखकर काफी खुश हो रहे हैं और उनके क्यूटनेस की तारीफें कर रहे हैं।

पिछले साल 11 जनवरी को वामिका का जन्म हुआ था, तब से लेकर अब तक उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया तक पर नजर नहीं आई है। हाल में उनका जन्मदिन दक्षिण अफ्रीका में मनाया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

हालांकि वामिका की साफ तस्वीर किसी को भी देखने को नहीं मिली थी। विराट कोहली और अनुष्का काफी वक्त से अपनी बेटी की तस्वीर क्लिक ना करने की अपील करते रहे हैं। ऐसे में प्रसारणकर्ता स्टार को लेकर कुछ यूजर्स ने टिप्पणी भी की। हाल में जब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका पहुंची थी, तब भी विराट ने कैमरामैन से अपील की थी कि वे वामिका की तस्वीर ना क्लिक करें।

वही दूसरी ओर वर्कफ्रंट की बात करे तो अनुष्का जल्द ही फिल्म स्क्रीन पर नजर आएंगे, वह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में उनकी भूमिका निभाते नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल का गाना ‘ओ असमान वाले’ हुआ रिलीज़, नेहा खान के साथ पसंद की जा रही है जोड़ी

ताज़ा ख़बरें