Dadasaheb Phalke Award 2021: रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किया जाएगा सम्मानित, जावड़ेकर ने दी जानकारी

आपको बता दे, 71 साल के रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 3 मई को दिया जाएगा।

Union Minister Prakash Javadekar confirms Rajnikanth will receive 51st Dadasaheb Phalke award: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (51st Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने गुरुवार को इस बात का ऐलान हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी शेयर की हैं। आपको बता दे, 71 साल के रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 3 मई को दिया जाएगा।

गुरुवार के दिन प्रकाश जावड़ेकर (Union Minister Prakash Javadekar confirms) ने ट्वीट करते हुए लिखा “मुझे इस बात की अत्यंत ख़ुशी है कि 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार रजनीकांत (Rajinikanth) को मिला है। पाँच सदस्यों की ज्यूरी ने एकमत से इसकी सिफ़ारिश की है। ज्यूरी में आशा भोंसले, सुभाष घई, मोहन लाल, शंकर महादेवन और बिश्वजीत चटर्जी शामिल थे।”

ये भी पढ़े: जानिए जब एक यूजर ने Shahrukh Khan से पूछा- ‘आपके अंडरवियर का रंग क्या है?’ एक्टर ने दिया मजे

आपको बताते चले देश में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कारों का ऐलान देरी से किया गया है। बीते ही हफ्ते राष्ट्रीय पुरस्कारों की भी घोषणा हुई थी। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा की दुनिया की प्रतिष्ठित सम्मान है। जिसको पाना हर सेलिब्रिटी का सपना होता है।

एक और ट्वीट में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा ‘हमें खुशी है कि देश के सभी भागों से फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संगीतकार सभी लोगों को समय समय पर दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला है। इस साल दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से महान नायक रजनीकांत (Rajinikanth) को नवाजा जाएगा इसकी हमें बहुत खुशी है। रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी के चलते इस बार दादा साहेब फाल्के की ज्यूरी ने रजनीकांत को ये अवॉर्ड देने का फैसला लिया है।’

आपको बताते चले रजनीकांत (Rajinikanth) अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अपने अलग स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर ने वॉकिंग स्टाइल से लेकर उनका सिगरेट को फ्लिप करने का अंदाज, सिक्का उछालने का तरीका और घूमाकर चश्मा पहनने का स्टाइल आज भी लोगों को उनका दीवाना बना देता हैं। रजनीकांत की स्टाइल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद की जाती हैं। हर कोई एक्टर की कॉपी करना चाहता हैं।

ताज़ा ख़बरें