Pathaan के साथ रिलीज हो सकता है Kartik Aayan की फिल्म Shehzada का ट्रेलर

शाहरुख खान की 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फिल्म के इंटरवल के बीच शहजादा का ट्रेलर देखा जा सकता है

Shah Rukh Khan-Kartik Aaryan Movie: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aayan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) को लेकर चर्चा में हैं। शहजादा इस साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म से जुड़ी जानकारी जानने के लिए बेताब हैं। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) के साथ कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ (Shah Rukh Khan V/S Kartik Aaryan) का ट्रेलर सिनेमा हॉल में दिखाया जाएगा। इसके लिए मेकर्स एक बड़ा इवेंट भी आयोजित कर रहे हैं।

शहजादा अल्लू अर्जुन की 2020 की तेलुगू फिल्म ‘अलवैकुंठपुरम’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में तब्बू ने भी अहम भूमिका निभाई थी। शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी हैं। शहजादा में कार्तिक आर्यन एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कार्तिक एक्शन के साथ दमदार डायलॉग करने वाले हैं। ऐसे में फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है| कार्तिक की ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई। कार्तिक के पास इस समय कई बड़ी फिल्में हैं।

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ऐसे में फिल्म के इंटरवल के बीच शहजादा का ट्रेलर देखा जा सकता है। पठान से शाहरुख खान करीब 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे है। हालांकि शाहरुख खान पिछले साल कई फिल्मों में नजर आए, लेकिन उन्होंने सिर्फ कैमियो रोल ही किए। पठान के साथ मुख्य अभिनेता के रूप में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह दमदार एक्शन करते नजर आएंगे।

कार्तिक आर्यन को भरोसा है कि शहजादा बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। कार्तिक को आखिरी बार फ्रेडी में देखा गया था। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

ये भी पढ़े: संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह AR Rahman आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन, पर रहमान कभी करना चाहते थे खुदकुशी

ताज़ा ख़बरें