साल 2022 के यह है Google के Most Searched Bollywood Celebrities, जानें किस खान का नाम नहीं हैं शामिल

Most Searched Bollywood Celebrities of 2022 : बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की लोकप्रियता ना सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड बढ़ता जा रहा हैं। इन सेलेब्स को उनके फिल्में, पर्सनल लाइफ, कंट्रोवर्सी, फैशन सेंस और सोशल मीडिया की वजह से गूगल पर अक्सर सर्च किया जाता हैं। ऐसे में देखे इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये जानेवाले बॉलीवुड सितारों के बारें में, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Most Searched Bollywood Celebrities of 2022: बॉलीवुड सेलेब्स की पॉपुलैरिटी अब भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हो गई हैं। बॉलीवुड स्टार्स की फैन फॉलोविंग अब पूरे दुनिया में हैं। सेलेब्स को ना सिर्फ उनकी फिल्में बल्कि उनके पर्सनल लाइफ, कंट्रोवर्सी, फैशन सेंस और सोशल मीडिया की वजह से भी काफी ट्रेंड होते रहते है। ऐसे में इन सितारों के बारें में जानना उनके फैंस बेहद पसंद करते है। ऐसे में हालही में गूगल ने साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किये जानेवाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी कर दी हैं। इस लिस्ट में 100 लोगों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में 29 मई को मारे गए पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला तीसरे स्थान पर हैं तो दिवंगत दिग्गज गायिका लता मंगेशकर पांचवा स्थान पर हैं। तो आइये देखते है कि इस लिस्ट में कौनसे बॉलीवुड सेलेब को कौनसा स्थान मिला हैं | 

1. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी करके सबको चौंका दिया। यह दोनों सितारें अपनी शादी को लेकर कई दिनों तक गूगल पर ट्रेंड कर रहे थे, जिसमें रणबीर आलिया से आगे थे। वही इसके अलावा, एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ और ‘ब्रहमास्त्र’ के साथ चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, जिसको लेकर फैंस बेहद एक्ससाइटेड हैं। 

2. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

वही इस साल कांन्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका ने जूरी मेम्बर्स में शामिल होकर ख़ूब सुर्खियां बटोरीं। जहां आये दिन दीपिका के स्टाइल सेंस और उनके लुक की ख़ूब तारीफ़ हुई। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटी बन गईं। 

3. कैटरीना कैफ़ (Katrina Kaif)

आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ़ गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एशियाई लोगों में 7वें स्थान पर और इसी के साथ बॉलीवुड में बाकी सेलेब्स के बीच पहले स्थान पर हैं।  

Most Searched Bollywood Celebrities of 2022

4. आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट अपनी शादी से लेकर फिल्में और प्रेगनेंसी की खबर को तक खूब सुर्खियां बटोरी हैं | ऐसे में इस लिस्ट में आलिया भट्ट 8वें स्थान पर हैं। 

5. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेरनेवाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं और इसी के साथ वह बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब हैं। आपको बता दे कि इसी साल जनवरी में प्रियंका और निक सरोगेसी के ज़रिए पेरेंट्स बने थे, जिसके चलते दोनों गूगल पर ख़ूब ट्रेंड हुए थे। 

6. सलमान ख़ान (Salman Khan)

वही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली को लेकर आये दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। ऐसे में इस लिस्ट में सलमान खान 11वें स्थान पर हैं।  

7. शाहरुख़ ख़ान (Shah Rukh Khan)

बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जानेवाले एक्टर शाहरुख़ ख़ान अपनी अपकमिंग फ़िल्म पठान और जवान के फ़र्स्ट लुक को लेकर ख़ूब ट्रेंड हुए थे। ऐसे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किये जानेवाले एशियन्स में शाहरुख़ खान 12वें स्थान पर हैं।

Most Searched Bollywood Celebrities of 2022

8. करीना कपूर ख़ान (Kareena Kapoor Khan)

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ख़ान इस लिस्ट में 16 वें स्थान पर हैं और बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सर्च किये जानेवाली एक्ट्रेस की लिस्ट में छठी नंबर पर हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएँगी | 

9. अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 25वें स्थान पर हैं। तो वही बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले एक्टर की लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं। 

10. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

हालही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का अपकमिंग फिल्म पोन्नियन सेलवन से दमदार पोस्टर शेयर किया गया। ऐसे में ऐश्वर्या राय बच्चन इस लिस्ट में 26वें स्थान पर हैं और बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं। 

ये भी पढ़ें : Rakhi Sawant ने Salman Khan से पूछ लिया यह अजीब सवाल, क्या भाईजान देंगे इसका जवाब ?

ताज़ा ख़बरें