Tabassum Govil Passes Away: एक्ट्रेस पीछे छोड़ गईं हैं करोड़ों की संपत्ति, काफी दिलचस्प रही उनकी जिंदगी, नाम ने पीछे भी हैं ट्विस्ट

तबस्सुम का जन्म वर्ष 1944 में मुंबई में अयोध्यानाथ सचदेव और मां असगरी बेगम के घर हुआ। तबस्सुम के माता-पिता फ्रीडम फाइटर थे। तबस्सुम के नाम के पीछे भी काफी दिलचस्प कहानी है, जानिए पूरी बात।

Tabassum Govil Passes Away: भारत की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस, रेडियो आवाजों में से एक और टॉक शो होस्ट तबस्सुम गोविल (Tabassum Govil) का शनिवार के दिन निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 नवंबर की शाम को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। बात दें कि तबस्सुम को हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री के रूप में जाना जाता था। साल 1944 में जन्मीं तबस्सुम ने बतौर बाल कलाकार अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फैंस उन्हें ‘बेबी’ तबस्सुम के नाम से भी बुलाते थे। तबस्सुम को उनके शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ की वजह से ख़ास पहचान मिली, जो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। इसके अलावा वह कई फिल्मों और टीवी शो में नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तबस्सुम काफी आलीशान जिंदगी जीती थीं। आइए जानते हैं अपने पीछे वह कितनी दौलत छोड़ गईं।

आपको बतात दे कि तबस्सुम (Tabassum Govil Photos) का जन्म वर्ष 1944 में मुंबई में अयोध्यानाथ सचदेव और मां असगरी बेगम के घर हुआ। तबस्सुम के माता-पिता फ्रीडम फाइटर थे। तबस्सुम के नाम के पीछे भी काफी दिलचस्प कहानी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के पिता ने अपनी पत्नी यानि तबस्सुम की मां की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए उन्हें तबस्सुम नाम दिया। वहीं मां ने पिता की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए तबस्सुम को किरण बाला नाम दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तबस्सुम के विवाह से पहले के कागजातों में उनका नाम किरण बाला सचदेव था।

तबस्सुम (Tabassum Govil Passes Away) ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1947 में ‘नरगिस’ फिल्म में काम किया था। इसी साल वो ‘मांझधर’, ‘मेरा सुहाग’ और साल 1949 में ‘बड़ी बहन’ में नजर आईं। इसके बाद 1951 में नितिन बोस के डायरेक्शन में बनी मूवी ‘दीदार’ में उन्होंने नरगिस की बचपन की भूमिका निभाई थी। हिट सॉन्ग ‘बचपन के दिन भुला ना देना’ तबस्सुम पर फिल्माया गया है, जिसे लता मंगेशकर और शमशाद बेगम ने गाया था।

तबस्सुम (Tabassum Govil Movies) फिल्मों और टीवी शो में अभिनय के अलावा अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाती थीं। ‘तबस्सुम टॉकीज’ नाम के अपने यूट्यूब चैनल में वह फैंस को फिल्मी किस्सों से रूबरू कराती थीं। तबस्सुम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अक्सर थ्रौबैक तस्वीरें साझा करती नजर आती थीं। उनकी आखिरी पोस्ट भी फिल्म ‘यादों की बारात’ (1973) की क्लिप है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक तबस्सुम की गिनती इंडस्ट्री की अमीर अभिनेत्रियों में होती थी। वह शाही अंदाज में जिंदगी जीती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की नेटवर्थ 12 करोड़ रुपये से अधिक थी। एक्ट्रेस के अचानक यूं चले जाने से फैंस गहरे सदमे में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 नवंबर 2022 को उनके लिए सांताक्रूज में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan फिल्म Freddy में अलग तरह के किरदार को एक्सप्लोर करने को लेकर हैं उत्साहित, जानिए पूरी बात

ताज़ा ख़बरें