Sushant Singh Rajput Birthday Anniversary: रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत का अनदेखा वीडियो

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में सुशांत और रिया, जिम में नजर आ रहे हैं।

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिवदंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को जन्मदिन के खास मौके पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें याद कर रहे है। सुशांत सुबह से ही ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं और इस बीच सुशांत के साथ रिलेशनशिप में रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी एक वीडियो शेयर किया है। रिया ने सुशांत का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। सुशांत और रिया के इस वीडियो पर फैन्स तेजी से कमेंट कर रहे हैं, वहीं ये वीडियो भी वायरल हो रहा है।

आपको बता दे, रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में सुशांत और रिया, जिम में नजर आ रहे हैं। दोनों पोज देते हुए मस्ती कर रहे हैं। वहीं वीडियो में सुशांत को मुस्कुराते हुए देख सभी फैन्स की यादें ताजा हो गई हैं और वो अभिनेता को याद कर रहे हैं। इस वीडियो पर कई फैन्स ने कमेंट किया है।

जानिए रिया का कैप्शन

रिया चक्रवर्ती ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मैं तुम्हें बहुत याद करती हूं।’ इसके साथ ही कैप्शन में रिया ने दिल का इमोजी शेयर किया है। बता दें कि रिया और सुशांत के इस वीडियो के साथ ‘विश यू वर हियर’ गाना बज रहा है। इस वीडियो को कुछ ही मिनट्स में हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो पर अधिकतर सोशल मीडियायूजर्स दिल का इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

रिया पर लगे थे आरोप

याद दिला दें कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कहा था तो दिवंगत अभिनेता के परिवार ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल किया गया था। सुशांत के निधन के बाद रिया सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं और उन्होंने किसी से भी मिलना छोड़ दिया था। वहीं कुछ वक्त पहले ही वो सोशल मीडिया पर धीरे- धीरे एक्टिव हो रही हैं।

ये भी पढ़ें: Shocking!! रेमो डिसूजा के बहनोई जेसन वॉटकिंस का हुआ निधन, अपने घर पर पाए गए मृत

ताज़ा ख़बरें