Sushant Singh Birth Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत के ये 10 बड़े सपने जो रह गए अधूरे!

सुशांत ने सितंबर 2019 में अपने 50 सपनों की यह लिस्ट बनाई थी। सुशांत के जनदिन के मौके पर जानते हैं इन सपनों में 10 बड़े काम जो सुशांत करना चाहते थे।

Sushant Singh Birth Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। सुशांत के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें बुहत मिस कर रहे हैं। बता दें सुशांत ने सितंबर 2019 में अपने 50 सपनों की यह लिस्ट बनाई थी। सुशांत के जनदिन के मौके पर जानते हैं इन सपनों में 10 बड़े काम जो सुशांत करना चाहते थे।

ये भी पढ़े: Kangana Ranaut के ट्विटर पर लगी अस्थायी रोक! एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कहा- ‘जीना दुश्वार करके रहूंगी’

सुशांत सिंह राजपूत के ये 10 बड़े सपने जो रह गए अधूरे!

  • सुशांत सिंह राजपूत को चांद तारों से बहुत लगाव था। उनका सपना था कि वे ISRO और नासा की वर्कशॉप में बच्चों को भेजे।
  • सुशांत ने एक सपना ये भी देखा था कि वह प्लेन उड़ाना सीखना चाहते थे।
  • महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना चाहते थे।
  • सुशांत को खुद को फिट रखना बहुत पसंद था। वह 6 हफ्तों में 6 पैक एब्स लाना चाहते थे।
  • सुशांत के सपनों की लिस्ट में एक सपना यह भी था कि एक दिन किसी चैंपियन के साथ टेनिस खेलें और पुश अप लगाएं।
  • सुशांत का इंजीनियर बनने का सपना अधूर रह गया था, क्योंकि वह पढ़ाई बीच में ही छोड़कर एक्टिंग करने चले आए थे। इसलिए वे एक दिन दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में एक शाम बिताना चाहते थे।
  • सुशांत ने ‘एमएस धोनी’ में धोनी के किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया। उन्हें क्रिकेटर से लगाव हो गया। उनका सपना था वह लेफ्ट हैंड से क्रिकेट मैच खेलना चाहते थे।
  • सुशांत के सपनों की लिस्ट में कैलाश पर्वत पर ध्यान भी करना भी शामिल था। वैदिक ज्योतिषशास्त्र को समझना चाहते थे। किताब लिखना चाहते थे।
  • सुशांत को डांस सीखने का बहुत शौक था। उनका सपना था कि वह डांस के 10 फॉर्म सीखें।
  • सुशांत शुरू से ही समाज से जुड़े हुए रहे थे। वह चाहते थे कि वह महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग कराएं।

ताज़ा ख़बरें