भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित Sunny Deol की अगली फिल्म Lahore 1947

राजकुमार संतोषी ने कहा कि लाहौर 1947 काफी बड़ी फिल्म होने वाली है, इसके अलावा वे सलमान खान के साथ भी काम करने वाले है

Rajkumar Santoshi New Movie:  ‘अंदाज अपना अपना’, ‘घायल’, ‘घातक’ औक ‘दामिनी’ जैसी क्लासिक और सुपरहिट फिल्म देने वाले राजकुमार संतोषी ने हाल ही में सनी के साथ एक नई फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने सनी के साथ पीरीयड फिल्म ‘लाहौर 1947’ की घोषणा की थी। अब डायरेक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग को कन्फर्म कर दिया है। वे इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

सूत्रों के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग इसी साल 01 मार्च से शुरू कर दी जायेगी। यह फिल्म 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है। फिल्म में सनी मुख्य भूमिका में होंगे। बता दें कि राजकुमार ने सनी के साथ आखिरी फिल्म घातक (1995) की थी।

राजकुमार संतोषी, सनी के साथ लगभग तीस साल बाद किसी फिल्म के साथ लौट रहे हैं। राजकुमार संतोषी ने कहा है कि यह फिल्म उनकी पुरानी फिल्में घायल, घातक और दामिनी से काफी बड़ी फिल्में होंगी। लाहौर 1947 के मैगनम ओपस फिल्म होगी।

सनी के अलावा राजकुमार संतोषी आमिर और सलमान के साथ भी अलग-अलग फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। वे जल्द ही आमिर को अपनी एक फिल्म की कहानी सुनाने वाले हैं। इसके अलावा वे सलमान के लिए दो-तीन आडियाज पर काम कर रहे है। राजकुमार संतोषी ने कहा कि, सलमान के पास बेहतरीन कहानियां नहीं आ रही है। वे उनके लिए बढ़िया स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं और जल्द ही सलमान को स्क्रिप्ट पिच करने वाले हैं।उन्होंने ने सलमान और आमिर के साथ आखिरी फिल्म अंदाज अपना अपना (1994) की थी।

अब देखना होगा कि दर्शकों को राजकुमार संतोषी की तीन बड़े सुपरस्टार सनी, आमिर और सलमान के साथ अलग-अलग फिल्में पंसद आती है कि नहीं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi New Movie) की आगामी फिल्म  ‘गांधी गोडसे -एक युद्ध’ 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।यह फिल्म महात्मा गांधी और गोडसे के विचारों पर आधारित है । वे ‘लाहौर 1947’ के अलावा फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का सीक्वल ‘अदा अदा’ अपनी डायरेक्ट करेंगे।

ये भी पढ़े: Parineeti Chopra बनी मास्टर स्कूबा डाइवर, 9 साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद हासिल किया खिताब

ताज़ा ख़बरें