Nikhil Dwivedi: निर्माता निखिल द्विवेदी से मुंबई में अचानक मिलने पहुंची स्टेट इंटेलिजेंस यूनिट, जानें क्यों?

मुंबई पुलिस और सरकारी विभागों की मदद करते देखा। ऐसे ही एक व्यक्ति जिन्होंने मुंबई पुलिस की मदद की वो थे स्वयं दिग्गज निर्माता निखिल द्विवेदी।

State Intelligence Unit Meets Nikhil Dwivedi: हमारी अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए बीते कुछ वर्षों में हमने कई सशक्त और महत्वपूर्ण लोगों को मुंबई पुलिस और सरकारी विभागों की मदद करते देखा। ऐसे ही एक व्यक्ति जिन्होंने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की मदद की वो थे स्वयं दिग्गज निर्माता निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi)। मुंबई के नागरिक होने के साथ ही ये हमारी जिम्मेदारी भी है कि जरूरत पड़ने पर हम सरकारी संस्थाओं की मदद करें। कोरोना की मुश्किल घड़ी में जंग लड़ रहे लोगों की मदद करने के अलावा निखिल द्विवेदी ने भी अपने दायरे से ऊपर उठकर पुलिस की मदद की थी। उनके इस नेक कार्य सराहना करते हुए, स्टेट इंटेलिजेंस यूनिट ने निर्माता के दफ्तर पर अचानक हाजिरी लगाकर उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया और जरूरत के समय निखिल द्वारा प्राप्त हुई उत्कृष्ट और निर्विवाद योगदान के लिए उनका सम्मान किया।

विभाग द्वारा सम्मान किए जाने पर निर्माता ने कहा, “बीते कुछ वर्षों से, मुंबई पुलिस ने फ्रंटलाइन पर रहकर कोविड और महामारी के खिलाफ चल रही इस जंग में खुद को सच्चा नायक साबित किया हैं। उनके अथक प्रयास के कारण आज यह शहर सुरक्षित है और वे इसमें सफल रहे। इतनी प्रतिष्ठित सरकारी संस्था द्वारा सम्मानित होकर बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं।

जब मुंबई की स्टेट इंटेलिजेंस यूनिट मेरे दफ्तर पर सराहना के रूप में पुष्प लेकर पहुंची तो मैं स्तब्ध रह गया। इतनी बड़ी सरकारी संस्था होने के नाते उन्हें मेरा सम्मान करने की जरूरत नहीं थी क्योंकि मैं अब तक केवल अपने कर्तव्य का पालन कर रहा था। लेकिन उनके इस विनम्र भाव ने वाकई मुझे अपने द्वारा किए गए कार्यों पर गर्व महसूस कराया और मैं इसी तरह से अपनी पूरी क्षमता के साथ लोगों की सेवा करता रहूंगा।”

चाहे वह कोई सेलेब्रिटी हो या कोई गणमान्य व्यक्ति, निखिल द्विवेदी ने वाकई सभी के लिए एक उदाहरण पेश किया है। 

ये भी पढ़ें: Happy Birthday Hrithik Roshan: देश भर में ऋतिक रोशन के फैंस ने उनके जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए किया चैरिटी का काम!

ताज़ा ख़बरें