SRK ने  Pathaan की सफलता को लेकर फैंस से कहा, दोबारा मौका देने के लिए धन्यवाद 

शाहरुख ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को धन्यवाद किया है

SRK Pathaan: बॉलीवुड के किंग खान जो इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान’ की सफलता को लेकर काफी खुश है, उन्होेंने ने अपने फैंस को इस फिल्म को इतना प्यार देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। शाहरुख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक सनकिस्ड तस्वीर साझा करते हुए अपने फैंस को धन्यावाद दिया है। 

शाहरुख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से यह सनकिस्ड तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’सूरज अकेला है….वह जलता है…और अंधेरे से निकलकर फिर से चमकने के लिए आता है। सूर्य को चमकने देने के लिए आप सभी का धन्यवाद, पठान।’’ शाहरुख इस सनकिस्ड तस्वीर में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। फैंस को भी उनकी यह पोस्ट काफी पसंद आ रही है। फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी इस पोस्ट पर सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। 

उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने लिखा कि, ‘’तुम सूरज हो।’’ वहीें एक्ट्रेस  रिद्धिमा पंडित ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं।’’ इसके अलावा एक यूजर ने इस पोस्ट पर एक फनी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मैं इस पोस्ट का बॉयकॉट करना चाहता हूं क्योंकि आपने “बॉयकॉट” को धन्यवाद नहीं दिया है जो पठान की सफलता के पीछे असली कारण हैं।’’

बता दें कि, शाहरुख ने अपनी फिल्म ‘पठान’ की सफलता को लेकर मीडिया में आकर अपने फैंस को धन्यवाद किया था। इसके अलावा उन्होंने ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर भी फैंस को धन्यवाद दिया था। लेकिन उनकी फिल्म ‘पठान’ अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है और कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अबतक 700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। शायद इसी को लेकर शाहरुख काफी भावुक हो गए हैं और अपने फैंस को दोबारा धन्यवाद कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि, चार सालों बाद शाहरुख ने बड़े पर्दे पर फिल्म ‘पठान’ से वापसी की है। इससे पहले उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थीं। इसी के चलते शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री से चार साल का ब्रेक लिया था। इसके बाद अब जाकर उन्होंने फिल्म ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है। 

वर्कफ्रंट की बात करे तो शाहरुख साउथ के निर्देशक एटली की फिल्म ‘जवान’ में नजर आयेंगे। इसके अलावा फिल्म ‘डंकी’ में नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें: सांसद  Derek O Brien ने संसद में फिल्म Pathaan की तारीफ, बोले देश को जोड़ने का काम किया

ताज़ा ख़बरें