Sonam Kapoor Residence Robbed: सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर में 2 करोड़ 4 लाख की चोरी, गहने और कैश गायब

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के ऊपर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के दिल्ली वाले घर में करोड़ों की चोरी हो गई है।

Sonam Kapoor Residence Robbed: बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही है। लेकिन इस बीच उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के घर से आई एक खबर ने उन्हें हैरान और परेशान करदिया है। जानकारी के मुताबिक सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर में  दो करोड़ चार लाख से भी ज्यादा की चोरी हो गई है। जिसका पता तब चला जब सोनम कपूर के ससुराल वालों ने तुगलक रोड थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। अब देखना यही होगा की इसपर सफलता हासिल करने में पुलिस को कितना वक्त लगता है।   

सोनम के घर वालों ने किसपर जताया शक?

सोनम कपूर की ससुराल में 25 नौकर और 9 केयरटेकर समेत  ड्राइवर काम करते हैं। ऐसे में घर वालों ने उनसभी पर शक जताया है। जिसके चलते सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि पुलिस घर में काम करने वाले इन सभी लोगों से पूछताछ कर सकती है। दरसल आनंद आहूजा के घरवाले इस घर में ज्यादातर नही रहते हैं ऐसे में काफी समय बाद जब सरला आहूजा ने अपनी अलमारी चैक की तो उनके होश उड़ गए। अलमारी से 2 करोड़ 20 लाख की ज्वैलरी और कैश गायब था।


सोनम ने कब की थी माँ बनने की घोषणा?

सोनम अपने पति के साथ इस वक्त मुंबई में है क्योंकी शादी के चार साल बाद कपल के घर में नन्हा मेहमान आने वाला है।जिसकी जानकारी सोनम ने 21 मार्च 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करते हुए दी थी। इन तस्वीरों में वो आनंद आहूजा के साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहीं हैं साथ ही वो अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने आपने होने वाले बच्चे के लिए लिखा था कि, “ये चार हाथ, तुम्हे सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। ये दो दिल, तुम्हारे साथ, हर कदम पर एक सुर में होंगे । है एक परिवार, जो तुम्हे प्यार और सहयोग  से भर देगा। हम तुम्हारा स्वागत करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते।

ये भी पढ़े: Breaking: दिलीप कुमार की मौत के बाद अकेलेपन से घिरी सायरा बनो, एक्टर धर्मेंद ने बताई सच्चाई

ताज़ा ख़बरें