Sonakshi Sinha ने फिल्म Nikita Roy से अपने लुक से उठाया पर्दा, इस अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

Sonakshi Sinha Nikita Roy Poster : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी अपकमिंग फिल्म निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस का पोस्टर कर दिया है शेयर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Sonakshi Sinha Nikita Roy Poster : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर अक्सर अपने फैंस को जानकारी शेयर करती रहती हैं। ऐसे मैं आपको बता दें कि अब हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म (Nikita Roy) का पोस्टर शेयर कर दिया है।

दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपनी अपकमिंग पर निकिता रॉय एंड द ऑफ़ डार्कनेस (Nikita Roy And The Book Of Darkness) का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म निकिता रॉय का पोस्टर शेयर कर अपने लुक को भी रिवील कर दिया है। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता राय से उनके भाई कुश सिन्हा (Kush Sinha) बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखेंगे। वहीं अब एक्ट्रेस ने इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर अपने ऑडियंस के लिए शेयर कर दिया है।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की अपकमिंग फिल्म निकिता रॉय (Nikita Roy) में के अलावा बॉलीवुड एक्टर परेश रावल, सुहेल नय्यर भी नजर आएंगे। इस फिल्म के पोस्टर को शेयर कर सोनाक्षी ने इस फिल्म के शूटिंग शुरू होने की जानकारी दर्शकों के लिए शेयर कर दी है। ऐसे में अब फैंस सोनाक्षी सिन्हा के इस अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को आखरी बार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में देखा गया था। 

यह भी पढ़ें : Poonam Pandey ने एक बार फिर Boldness की सारी हदें की पार, शेयर की सबसे हॉट वीडियो

ताज़ा ख़बरें